फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Reconstruction of broken wall could not be done on Jawari bypass

जवाड़ी बाईपास पर टूटा पुश्ते का नहीं हो पाया पुनर्निर्माण

Tue, 21 Jul 2020 04:03 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2020 04:03 PM IST
विज्ञापन
Reconstruction of broken wall could not be done on Jawari bypass
जवाड़ी बाईपास पर वन विभाग कार्यालय के समीप टूटे पुश्ते का एक वर्ष बाद भी पुनर्निर्माण नहीं हो पाया है। यहां पर सड़क की स्थिति काफी खराब है।
विज्ञापन

तीन किमी लंबेे बाईपास के दोनों छोर भी संवेदनशील हैं, लेकिन वन विभाग कार्यालय के ठीक नीचे सड़क की हालत सबसे दयनीय बनी हुई है। यहां पर लगभग पचास मीटर लंबा पुश्ता एक वर्ष पहले ध्वस्त हो चुका था, लेकिन अभी तक निर्माण नहीं हो पाया है। जबकि जनपद चमोली व केदारघाटी क्षेत्र से श्रीनगर के लिए जाने वाले वाहन इसी बाईपास से गुजरते हैं। बावजूद एनएच व कार्यदायी संस्था द्वारा अभी तक टूटे पुश्ते की सुध नहीं ली गई है। वहीं, बाईपास भूधंसाव जोन में भी है। इस पूरे क्षेत्र का कैंपा योजना में जापान की तकनीक से ट्रीटमेंट होना था। इधर, एनएच के ईई जितेंद्र कुमार त्रिपाठी ने बताया कि बाईपास पर प्रभावित हिस्से पर आरसीसी पुश्ता निर्माण होना है। इसके लिए भू-वैज्ञानिकों के सर्वेक्षण के बाद कार्य किया जाना है। साथ ही अन्य स्थानों पर जहां भी पुश्ता धंसाव व भूधंसाव की समस्या है, उसे योजनाबद्ध तरीके से निस्तारित किया जाएगा, जिससे हाईवे पर दिक्कत न हो। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed