फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Rapid Test For Sidcul Workers

कंपनियों में रोजाना पांच से दस फीसदी कर्मियों के होंगे रैपिड एंटीजन टेस्ट

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2020 12:28 AM IST
विज्ञापन
Rapid Test For Sidcul Workers
रुद्रपुर। सिडकुल हरिद्वार स्थित हिंदुस्तान यूनिलीवर कंपनी में 224 कर्मचारियों के कोरोना संक्रमित निकलने के बाद जिला प्रशासन भी सतर्क हो गया है। डीएम ने उद्योग संगठनों के प्रतिनिधियों और उद्यमियों के साथ बैठक कर कंपनियों के कर्मचारियों के कोरोना टेस्ट को लेकर चर्चा की। तय हुआ कि मंगलवार से उद्योगों में रैंडम कोरोना टेस्ट के लिए सैंपलिंग के साथ ही पांच से 10 फीसदी कर्मचारियों के रैपिड एंटीजन टेस्ट होंगे। उद्यमियों ने एंटीजन किट के लिए सीएसआर से सहयोग देने की बात भी कही है।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट में डीएम डॉ. नीरज खैरवाल की अध्यक्षता में केजीसीसीआई, सिडकुल इंटरप्रिनियोर वेलफेयर सोसायटी के पदाधिकारियों और उद्यमियों के साथ बैठक हुई। उद्यमियों के सुझाव के बाद प्रशासन ने कंपनियों में कर्मचारियों के रैपिड एंटीजन टेस्ट कराने के निर्देश दिए। एडीएम प्रशासन जेसी कांडपाल ने बताया कि हर कंपनी में कंटेनमेंट जोन और बाहरी राज्यों से चोरी छिपे आने वाले कर्मचारियों के प्रवेश पर पाबंदी रहेगी। यदि किसी कर्मचारी या अधिकारी ने उल्लंघन किया तो उसके खिलाफ केस दर्ज होगा। यदि कंपनी के गेट पर किसी कर्मचारी में संदिग्ध लक्षण मिलते हैं तो उसे तत्काल संबंधित अस्पताल में जांच के लिए भेजा जाएगा। कंपनियों में जो मेडिकल स्टाफ तैनात हैं, उनको रैपिड एंटीजन टेस्ट का प्रशिक्षण देने के साथ ही वालिंटियर के रूप में उनका सहयोग लिया जाएगा।
विज्ञापन

कहा कि मंगलवार से कंपनियों में कर्मचारियों का एक फीसदी रैंडम कोरोना टेस्ट के लिए सैंपलिंग और कंपनी में संख्या में आधार पर पांच से दस फीसदी कर्मियों का रैपिड एंटीजन टेस्ट शुरू होगा और यह सिलसिला जारी रहेगा। वहां पर सिडकुल काशीपुर के आरएम कमल किशोर कफल्टिया, केजीसीसीआई के अध्यक्ष अशोक बंसल, सिडकुल वेलफेयर सोसायटी के उपाध्यक्ष श्रीकर सिन्हा, संरक्षक अजय तिवारी, मृत्युंजय सिंह, अवनीश यादव, आशुतोष शर्मा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed