फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Protests against the closure of polytechnics

पॉलीटेक्निक बंद करने के विरोध में प्रदर्शन

Mon, 29 Jun 2020 07:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2020 07:42 PM IST
विज्ञापन
Protests against the closure of polytechnics
जखोली तहसील में राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थान को बंद करने के विरोध में जनप्रतिनिधियों ने किया प्रद - फोटो : RUDRAPRYAG
राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थान को बंद करने के आदेश के विरोध में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों का गुस्सा फूटा। उन्होंने तहसील में प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदेश सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताते हुए उन्होंने निर्णय वापस लेने की मांग की। साथ ही एसडीएम के माध्यम से मु्ख्यमंत्री को ज्ञापन उन्होंने निर्णय वापस नहीं लेने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

सोमवार को पॉलीटेक्निक संस्थान के समर्थन में आयोजित आंदोलन का नेतृत्व करते हुए ब्लॉक प्रमुख प्रदीप थपलियाल ने कहा कि सरकार ने अपना निर्णय वापस नहीं लिया तो जनांदोलन किया जाएगा। कहा कि सरकार ने ट्रेड बढ़ाने के बजाय संस्थान को बंद करने का निर्णय बिना सोचे-समझे लिया है। एक तरफ संस्थान के संचालन के लिए करोड़ों की लागत से भवन बनकर तैयार होने वाला है। दूसरी तरफ सरकार संस्थान को बंद करने का फरमान जारी कर रही है, जो औचित्यहीन है। उन्होंने प्रदेश सरकार पर बीते तीन वर्षों में हर मोर्चे पर फेल होने का आरोप लगाते हुए कहा अब जनता भी ऊब चुकी है। इस मौके पर ग्राम प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह भंडारी ने कहा कि जखोली में पॉलीटेक्निक को किसी भी स्थिति में बंद नहीं होने दिया जाएगा। सरकार को जनभावनाओं का सम्मान करते हुए अपना आदेश वापस लेना होगा। इस मौके पर ग्राम प्रधान लखपति देवी, व्यापार संघ अध्यक्ष महावीर पंवार, हर्षवर्धन नैथानी, समा देवी, मुकेश कुमार, जयपाल, पंकज थपलियाल, दीपिका देवी, ऊषा देवी, हंसा देवी, वाईएस राणा आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed