फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   PM Narendra Modi Austerity places garud chatti will connect to kedarnath Soon

केदारनाथ धाम से जल्द जुड़ेगी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तपस्थली गरुड़चट्टी

Wed, 07 Oct 2020 12:20 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Wed, 07 Oct 2020 12:20 AM IST
विज्ञापन
PM Narendra Modi Austerity places garud chatti will connect to kedarnath Soon
गरुड़चट्टी का रास्ता - फोटो : फाइल फोटो

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तपस्थली गरुड़चट्टी जल्द ही केदारनाथ धाम से जुड़ जाएगी। पुनर्निर्माण कार्यों के तहत धाम में मंदाकिनी नदी पर 60 मीटर स्पान पुल के दोनों एंबेडमेंट का निर्माण इस दिसंबर तक पूरा कर मार्च 2021 तक पुल से आवाजाही शुरू हो जाएगी।

विज्ञापन


16/17 जून 2013 की आपदा में केदारनाथ में भारी तबाही हुई थी। मंदाकिनी के सैलाब में गरुड़चट्टी को केदारपुरी से जोड़ने वाला पुल बह गया था। रामबाड़ा के ध्वस्त होने व पैदल मार्ग भी तबाह होने से गरुड़चट्टी का दो तरफा संपर्क कट गया। तब से यह क्षेत्र वीरान है।
विज्ञापन



भू-वैज्ञानिकों के सर्वेक्षण के बाद अक्तूबर 2017 में मंदाकिनी नदी के दूसरे छोर से गरुड़चट्टी तक लगभग साढ़े तीन किमी लंबा नया पैदल मार्ग बनाया गया। मार्ग को केदारनाथ से जोड़ने के लिए जून 2018 में 60 मीटर स्पान पुल का निर्माण शुरू किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार करोड़ की लागत से बन रहे पुल का एक एंबेडमेंट तैयार हो गया है। जबकि दूसरे का कार्य जोरों पर चल रहा है। दिसंबर तक पुल के एंबेडमेंट व साइड वॉल का निर्माण पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

फरवरी 2021 में पुल बनकर तैयार हो जाएगा

मौसम ने साथ दिया तो फरवरी 2021 में पुल बनकर तैयार हो जाएगा। जबकि मार्च से आवाजाही शुरू हो जाएगी। आगामी केदारनाथ यात्रा में गरुड़चट्टी तक श्रद्धालुओं की पहुंच से सात वर्ष से चला आ रहा सन्नाटा भी खत्म हो जाएगा।

आपदा से पूर्व केदारनाथ यात्रा में गरूड़चट्टी बाबा केदार के भक्तों का प्रमुख ठौर हुआ करता था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अस्सी के दशक में गरुड़चट्टी में डेढ़ माह तक साधना की थी। बीतेे तीन वर्षों में चार बार केदारनाथ भ्रमण पर आए प्रधानमंत्री ने गरुड़चट्टी का प्रमुखता से उल्लेख किया था।

मंदाकिनी नदी पर 60 मीटर स्पान पुल के दोनों एंबेडमेंट का निर्माण दिसंबर तक पूरा कर दिया जाएगा। जरूरी औपचारिकताएं समयबद्ध पूरी कर मार्च 2021 से पुल से आवाजाही शुरू हो जाएगी।
- प्रवीण कर्णवाल, अधिशासी अभियंता, डीडीएमए-लोनिवि, गुप्तकाशी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed