फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Preparations for the Mahayagna in Kartik Swami are complete.

Rudraprayag News: कार्तिक स्वामी में महायज्ञ की तैयारियां पूरी

Wed, 03 Jun 2026 06:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Wed, 03 Jun 2026 06:06 PM IST
विज्ञापन
Preparations for the Mahayagna in Kartik Swami are complete.
चोपता। उत्तर भारत के एकमात्र भगवान कार्तिकेय स्वामी मंदिर में महायज्ञ व ज्ञानयज्ञ की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। महायज्ञ का आयोजन पांच जून से 11 जून तक होगा। कार्तिक स्वामी मंदिर समिति के अध्यक्ष विक्रम सिंह नेगी ने बताया कि 14 जून को जल कलश यात्रा का आयोजन होगा व 15 जून को पूर्णाहुति के साथ महायज्ञ का समापन होगा। उन्होंने बताया कि मन्दिर परिसर में प्रतिदिन वेदपाठी ब्राह्मणों के माध्यम से महाअनुष्ठान किया जाएगा और दोपहर बाद कथा प्रवचन होगें। धार्मिक आयोजन को लेकर कनकचौरी से कार्तिक स्वामी मंदिर तक पैदल मार्ग को दुरुस्त किया गया है। मंदिर समिति ने श्रद्धालुओं के ठहरने, पीने के पानी और अन्य व्यवस्था पूरी की है। उन्होंने सभी भक्तों से महायज्ञ में शामिल होने की अपील की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed