फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Pine forest has been burning for five days

पांच दिन से धधक रहा चीड़ का जंगल

Mon, 01 Feb 2021 07:50 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 01 Feb 2021 07:50 PM IST
विज्ञापन
Pine forest has been burning for five days
नगर क्षेत्र से लगे ग्राम पंचायत बर्सू के ऊपरी तरफ चीड़ का जंगल है, जो पांच दिन से धधक रहा है। यहां जंगल क्षेत्र में काफी पिरूल जमा हो रखा है, जिससे आग तेजी से आगे बढ़ रही है।
विज्ञापन

रविवार को डांगसेरा क्षेत्र में आवासीय भवनों से कुछ दूरी तक वनाग्नि की लपटें पहुंच गईं थी। सोमवार को भी जंगल क्षेत्र में धुएं का गुबार उठता रहा, जिससे धुंध छाई रही। इधर, डीएफओ वैभव कुमार सिंह ने बताया कि कंट्रोल फायर के तहत सभी रेंजों में पिरूल को नष्ट किया जा रहा है। ऐसे में कुछ जगहों पर आग आसपास कुछ हिस्से तक भी पहुंची है, लेकिन किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं हुआ है। कहा कि पूरी स्थिति पर नजर रखी जा रही है। साथ ही रेंज स्तरीय अधिकारियों को समय-समय पर निर्देश भी दिए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि आगामी 15 फरवरी तक प्रभाग के सभी रेंजों में कंट्रोल फायर की कार्रवाई पूरी कर दी जाएगी। इसके बाद अगले फायर सीजन में वनाग्नि की कम से कम घटनाएं होने की उम्मीद है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed