फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   People face problem due to water logging

15 मिनट की बारिश में ही पानी से लबालब हो जाता है अग्रसेन चौक

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
People face problem due to water logging
ग्रेसन चौक के पास अंडरग्राउंड नाले में फंसा कचरा। - फोटो : RUDRAPUR
नगर निगम की लापरवाही शहर की आम जनता के साथ ही व्यापारियों पर भी भारी पड़ रही है। बारिश ने एक बार फिर से नगर निगम के ड्रेनेज सिस्टम की पोल खोल दी है। अग्रसेन चौक से होता हुआ काशीपुर बाइपास शहर का अति व्यस्त क्षेत्र होने के बावजूद कई सालों से जलभराव की समस्या से जूझ रहा है।
विज्ञापन

नालियां चोक होने व निकासी न होने के कारण सिर्फ 15 मिनट की बारिश में ही अग्रसेन चौक और काशीपुर बाइपास में जलभराव की समस्या खड़ी हो जाती है। जलभराव के कारण नालियों का गंदा पानी अग्रसेन चौक और डीडी चौक स्थित कई दुकानों में भी घुस जाता है। जबकि चौक से जुड़ा क्षेत्र दो वार्डों 28 और 30 की सीमा में आता है। बुधवार को अमर उजाला की टीम ने चौक के पास जलभराव की इस समस्या के बारे में व्यापारियों से बातचीत की।
विज्ञापन

- शहर का प्रमुख चौक होने के बावजूद अग्रसेन चौक कई सालों से जलभराव की समस्या से जूझ रहा है। मानसून में जलभराव की समस्या के कारण आसपास का कारोबार भी प्रभावित होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रमेश कुमार
- नालियां चोक होने के कारण अग्रसेन चौक पर मानसून में जलभराव सबसे बड़ी समस्या बन जाता है। सिर्फ 10 से 15 मिनट की बारिश में ही यहां जलभराव हो जाता है।
दिनेश कुमार
- अग्रसेन चौक और काशीपुर बाइपास में जलभराव सबसे बड़ी समस्या है। बारिश में कई दुकानों में बरसाती पानी घुस जाता है। जलभराव के कारण ग्राहक भी आने से कतराते हैं।

आकाश तिवारी
- हर साल बरसात में अग्रसेन चौक के साथ ही डीडी चौक और काशीपुर बाइपास में जलभराव की समस्या रहती है। जलभराव के कारण कई बार सड़क हादसे भी हो जाते हैं।
रमेश दत्त तिवाड़ी
- बरसाती पानी की निकासी न होने के कारण अग्रसेन चौक पर कई घंटों तक पानी रुका रहता है। इससे कीचड़ की समस्या के साथ ही दुर्र्गंध भी उठती है।
अमित कुकरेजा
- शहर का ड्रेनेज सिस्टम फेल है। बरसाती पानी की निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। जिस कारण जगह-जगह जलभराव हो रहा है। जनप्रतिनिधियों को इस तरफ ध्यान देना चाहिए।
सलीम खान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed