फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Mother Bhagwati Raj Rajeshwari was given a grand welcome in Semi village

Rudraprayag News: फोटो मां भगवती राजराजेश्वरी का सेमी गांव में भव्य स्वागत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Sep 2024 11:15 PM IST
विज्ञापन
Mother Bhagwati Raj Rajeshwari was given a grand welcome in Semi village
ऊखीमठ। केदारघाटी के तुलंगा क्षेत्र के 11 गांवों की अराध्य मां राजराजेश्वरी देवी की देवरा यात्रा का सेमी गांव पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने मां भगवती की पूजा-अर्चना कर घर-परिवार की सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को फेगू गांव में मां राजराजेश्वरी की विशेष पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद देवी ने गांव के घर-घर का भ्रमण कर भक्तों को आशीष दिया। बारिश के बीच मां भगवती के दर्शनों के लिए ग्रामीणों में खूब उत्साह रहा। दोपहर को डोली ने अगले पड़ाव के लिए प्रस्थान किया और रात्रि प्रवास के लिए सेमी गांव पहुंची, जहां पर ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया।
विज्ञापन

आज, शुक्रवार को मां राजराजेश्वरी की देवरा यात्रा रात्रि प्रवास के लिए गुप्तकाशी पहुंचेगी। देवरा यात्रा समिति के अध्यक्ष कमल सिंह राणा ने बताया कि बीते 28 अगस्त से देवरा यात्रा शुरू हुई थी। मां राजराजेश्वरी तुलंगा क्षेत्र के तुलंगा, खेडा, भिनोली, चौंडी, सल्या, देवांगण, ल्वाणी, अंद्रवाणी, नमोली, ल्वारा व जमलोक गांव की आराध्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

देवी का मूल स्थान तुंगला व ल्वाणी के मध्य तालतोली में स्थित है। बताया कि 38 दिन तक आयोजित देवरा यात्रा में मां भगवती केदारघाटी के 72 गांवों के साथ ही केदारनाथ धाम का भ्रमण भी करेगी। इस मौके पर समिति के उपाध्यक्ष दयाल सिंह राणा, कोषाध्यक्ष देवी प्रसाद, महामंत्री दौलत सिंह रावत, उपमंत्री आंनद सिंह नेगी, प्रधान तुलंगा नवीन रावत, ओंकार सिंह धिरवाण, भरत सिंह राणा, आनंद सिंह बगवाडी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed