फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   MLA held meeting regarding development works and public problems

Rudraprayag News: विकास कार्यों व जन समस्याओं को लेकर विधायक ने की बैठक

Tue, 16 Jan 2024 06:49 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jan 2024 06:49 PM IST
विज्ञापन
MLA held meeting regarding development works and public problems
अगस्त्यमुनि। नगर क्षेत्र में विकास कार्यों एवं लोगों की समस्याओं को लेकर केदारनाथ विधायक शैलारानी रावत ने व्यापारियों, जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान लोगों ने अपने-अपने सुझाव दिए। साथ ही विकास कार्यों के संबंध में फीडबैक लेते हुए अधिकारियों को जन समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिए।
विज्ञापन


खेल विभाग परिसर में हुई बैठक में व्यापार संघ महामंत्री त्रिभुवन नेगी ने नगर क्षेत्र के सौंदर्यीकरण के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की। व्यापार संघ प्रदेश सचिव मोहन सिंह रौतेला ने नगर क्षेत्र में ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने, नगर में अनावश्यक रूप से खड़े वाहनों पर कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन

भाजपा पूर्व जिला महामंत्री अनूप सेमवाल ने स्थायी पार्किंग के लिए के लिए विजयनगर नदी तट का सुझाव दिया, जिस पर विधायक द्वारा एसडीएम को सिंचाई विभाग के साथ समन्वय बनाते हुए शीघ्र प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. विशाल वर्मा ने लो-वोल्टेज से हो रही समस्याओं से विधायक को अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीनंद जमलोकी ने नगर पंचायत कार्यालय के समीप बने कूड़े को हटाकर उक्त स्थान पर बुजुर्गों के लिए पार्क बनाने का प्रस्ताव रखा। इस मौके पर प्रधान संगठन के अध्यक्ष विजयपाल राणा, भाजपा जिलाध्यक्ष महावीर पंवार, विक्रय नेगी, रमेश बेंजवाल, रमेश चमोला, हर्षवर्धन बेंजवाल, रागिनी नेगी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed