फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Large forest of Banj will be ready in the catchment area of ??Bonsari Gadere

बौंसारी गदेरे के जलागम क्षेत्र में तैयार होगा बांज का वृहद जंगल

Mon, 01 Feb 2021 11:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 01 Feb 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Large forest of Banj will be ready in the catchment area of ??Bonsari Gadere
रुद्रप्रयगा के बौंसारी गदेरा के पुनर्जीवित करने के लिए आईटीबीपी के जवानों के साथ स्थानीय लोगों ? - फोटो : RUDRAPRYAG
बौंसारी गदेरे के जलागम क्षेत्र में बांज का वृहद जंगल तैयार होगा। अगस्त्यमुनि विकासखंड के न्याय पंचायत चोपड़ा के बौंसारी गदेरा के सूख रहे जलस्रोतों को रिचार्ज करने के लिए आईटीबीपी के जवानों व ग्रामीणों ने श्रमदान कर 15 किलो बांज के बीज बोए। ग्रामीणों ने रोपित बीजों व पौधों के संरक्षण का संकल्प लेते हुए वर्षा जल संरक्षण के लिए यहां कई जगहों पर खंतियां भी बनाई हैं।
विज्ञापन

सोमवार को आईटीबीपी गौचर के सहायक कमांडेंट मनमोहन सिंह राणा के नेतृत्व में जवानों के साथ क्वीली, कुरझण, ढौंडिक गांव की जल संरक्षण एवं संवर्द्धन समिति की महिलाओं ने श्रमदान कर बौंसारी गदेरे के जलागम क्षेत्र में बांज के बीजों का वृहद स्तर पर रोपण किया। बौंसारी गदेरे से दशज्यूला समेत अन्य क्षेत्र के 40 से अधिक गांवों की जलापूर्ति होती है, लेकिन बीते कुछ वर्षों से यहां कई जलस्रोतों पर पानी तेजी से कम हुआ है, जिसका असर गांवों की जलापूर्ति पर भी पड़ रहा है। इस समस्या से निजात पाने और बौंसारी गदेरा को पुनर्जीवित करने के लिए बीते दो वर्षों से बरसाती सीजन में विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण किया गया था। जल संरक्षण- संवर्द्धन न्यास के सचिव सतेंद्र भंडारी ने बताया कि बीते वर्ष जलागम क्षेत्र में रोपे गए पौधों की अच्छी वृद्धि हो रही है। आईटीबीपी के सहायक कमांडेंट राणा ने कहा कि वनों के विकास व जल संरक्षण के लिए इस तरह के प्रयास सराहनीय है। इस मौके पर सुबोध कुंजवाल, देवेश्वरी देवी, विंदी देवी, वेद प्रकाश आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed