{"_id":"673e17a46b195cb67e0698a9","slug":"kedarnath-vis-by-election-decision-of-6-candidates-locked-in-evm-rudraprayag-news-c-5-1-drn1019-552389-2024-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"केदारनाथ विस उपचुनाव : 6 प्रत्याशियों का फैसला ईवीएम में हुआ बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केदारनाथ विस उपचुनाव : 6 प्रत्याशियों का फैसला ईवीएम में हुआ बंद
Wed, 20 Nov 2024 10:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Wed, 20 Nov 2024 10:38 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सुबह 8 बजे से शुरू हुआ मतदान, पूर्वाह्न बाद उमड़े बूथों पर मतदाता
130 पोलिंग बूथों पर की गई वेबकॉस्टिंग की व्यवस्था
संवाद न्यूज एजेंसीरुद्रप्रयाग। केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव में भाजपा, कांग्रेस सहित छह प्रत्याशियों के राजनीतिक जीवन का फैसला ईवीएम में बंद हो गया है। 23 नवंबर को मतगणना होगी, जिसके बाद केदारनाथ विस को अपना नया विधायक मिल जाएगा।
पोलिंग बूथों पर बुधवार को सुबह 8 बजे से मतदान शुरू हो गया था। सुबह कड़ाके की ठंड के चलते कई पोलिंग बूथों पर शुरुआती आधे घंंटे तक गिनती के वोट पड़े, पर दिन चढ़ने के बाद बूथों पर मतदाताओं में खूब उत्साह देखने को मिला। दोपहर बाद से अधिकांश पोलिंग बूथों पर मतदाताओं की लंबी लाइन लगने लगी थी, जो देर शाम तक बनी रही। विधानसभा में सतेराखाल, चोपता, खड़पतिया, घिमतोली सहित केदारघाटी के सारी, मनसूना, ऊखीमठ, गुप्तकाशी, फाटा, कालीमठ आदि पोलिंग बूथों पर मतदाताओं में मतदान को लेकर खूब उत्साह देखने को मिला। उधर, द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर मंदिर की चल उत्सव विग्रह डोली के गौंडार गांव पहुंचने के बाद ग्रामीणों ने मतदान किया। यहां कुल 216 मतदाता हैं।
केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र में निष्पक्ष व शांतिपूर्ण मतदान के लिए प्रशासन व पुलिस ने सभी पुख्ता इंतजाम किए थे। यहां 173 पोलिंग बूथों में से 130 पर वेबकॉस्टिंग की व्यवस्था की गई। यह पहला मौका है, जब विस चुनाव में 75 फीसदी पोलिंग बूथों को सीसीटीवी कैमरों से लैस किया गया। विस में कुल 90875 मतदाता हैं, जिसमें 44919 पुरुष और 45956 महिला मतदाता पंजीकृत हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं ने पहले खेतीबाड़ी व पशुपालन से जुड़े काम निपटाए फिर मतदान के लिए पोलिंग बूथों पर पहुंची।
विज्ञापन
जिला निर्वाचन अधिकारी डा. सौरभ गहरवार ने बताया कि केदारनाथ विस उपचुनाव में मतदान शांतिपूर्ण रहा। कहीं से भी किसी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। उन्होंने राजकीय प्राथमिक विद्यालय चमेली और जीआईसी अगस्त्यमुनि में सखी बूथ का निरीक्षण भी किया। पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रह्लाद कोंडे ने भी विस के कई मतदान केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण किया।