फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Human Rights Commission sent notice to DGP

धीरज की मौत के मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने डीजीपी को भेजा नोटिस

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jul 2019 12:57 AM IST
विज्ञापन
Human Rights Commission sent notice to DGP
मृतक धीरज सिंह राणा उर्फ धीरू। (फाइल फोटो) - फोटो : SITARGANJ
रुद्रपुर। सितारगंज सिडकुल चौकी पुलिस की हिरासत में हुई धीरज की मौत के मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने स्वत: संज्ञान लेकर डीजीपी उत्तराखंड को नोटिस भेजकर छह सप्ताह के भीतर जवाब मांगा है। नोटिस में आयोग ने भी माना है कि पुलिस नियमानुसार अपनी ड्यूटी करने में असफल हुई है, जिस कारण पुलिस कस्टोडियन डेथ का मामला घटित हुआ।
विज्ञापन

डीजीपी अनिल रतूड़ी को भेजे गए नोटिस में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग का कहना है कि सितारगंज सिडकुल चौकी के हवालात में हुई धीरज की मौत बेहद चिंता का विषय है। जिस पर समाचार पत्रों में छपी खबर के आधार पर आयोग ने स्वत: संज्ञान लिया है। मामले में जहां पुलिस प्रशासन का कहना है कि धीरज द्वारा हवालात में फांसी लगाकर खुदकुशी की गई है, वहीं मृतक के परिजनों ने कस्टडी के दौरान पुलिस के उत्पीड़न को धीरज की मौत का कारण माना है। इसकी जांच के लिए डीजीपी को छह सप्ताह के भीतर आयोग को पूरे मामले की मजिस्ट्रेटी जांच रिपोर्ट, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और घटना की डिटेल रिपोर्ट उपलब्ध करानी होगी।
विज्ञापन

अपने पत्र के माध्यम से आयोग ने यह भी माना है कि नियमानुसार अपनी ड्यूटी करने में असफल होने के कारण पुलिस जीवन रक्षा के अधिकार को सुरक्षित करने में भी असफल रही है। इधर, एसएसपी बरिंदरजीत सिंह को भी राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की ओर से नोटिस की एक प्रति जारी की है। एसएसपी का कहना है कि उनके द्वारा शुक्रवार सुबह ही राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग को मामले की रिपोर्ट भेज दी गई थी। इसका भी जवाब तय समय के भीतर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed