फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Green zone districts get relief

ग्रीन जोन वाले जिलों को मिली राहत

Thu, 23 Apr 2020 09:03 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2020 09:03 PM IST
विज्ञापन
Green zone districts get relief
बच्चों के लिए पढ़ाई से संबंधित सामग्री खरीदने के लिए पुस्तक की दुकान पर लगी भीड़। - फोटो : GOPESHWAR
कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जारी लॉकडाउन के बीच प्रदेश सरकार ने ग्रीन जोन में शामिल जिलों में कुछ रियायतें दे दी हैं, जिससे आमजन के जरूरी कार्य हो सकें। रुद्रप्रयाग में बृहस्पतिवार से स्टेशनरी, मोबाइल रिचार्ज, इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकानें खुल गईं, जबकि शुक्रवार से उत्तरकाशी और पौड़ी जिले में स्टेशनरी, मोबाइल रिचार्ज, इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकानें खुलेंगी। इन दुकानों को सुबह सात बजे से दोपहर एक बजे तक सशर्त खोले जाने की छूट दी गई है।
विज्ञापन

उत्तरकाशी के डीएम डॉ. आशीष चौहान ने बताया कि जिले में पहले कृषि बागवानी, निर्माण कार्य, उद्योग, बैंक, बीमा कंपनी आदि के संचालन में कुछ ढील दी गई है। पेट्रोल पंप, जिन्हें पूर्व में केवल एक नोजल संचालित करने की अनुमति दी गई थी वह भी अब पूर्ण रूप से अपना संचालन कर सकेंगे। इन गतिविधियों को लेकर लोग एसडीएम, मुख्य कृषि अधिकारी, थानाध्यक्ष आदि संबंधित अधिकारियों से अनुमति प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने लोगों से इन सभी गतिविधियों के दौरान शारीरिक दूरी के नियम का पालन करने साथ ही स्वच्छता बनाए रखने को कहा। ऐसा न होने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

पौड़ी डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल ने कहा कि आवश्यक वस्तुओं की बिक्री में स्कूली किताबों, स्टेशनरी, मोबाइल रिचार्ज की दुकानों को शामिल किया है। पुस्तक विक्रेताओं के फोन नंबर को अधिक से अधिक प्रसारित किया जाए। संभव हो तो पुस्तकों, नोट बुक व अन्य शैक्षणिक वस्तुओं की होम डिलीवरी करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेवकों के लिए भी मिली छूट
पौड़ी। लॉकडाउन के दौरान जिले में रह रहे बुजुर्ग व्यक्तियों की देखभाल के लिए सेवकों (नौकरों) को भी कार्य करने की छूट होगी। डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल ने कहा कि बुजुर्ग व्यक्तियों की देखभाल में आ रही दिक्कतों को देखते हुए उनके घरों में काम करने वाले सेवकों (नौकरों) को भी काम करने की छूट दी गई है। यह वह लोग होंगे जो पड़ोस या शहर से आकर घरों में काम तो करेंगे, लेकिन उन्हें वहीं रहना होगा।
छूट के पहले दिन ही लग गया जाम
रुद्रप्रयाग। प्रशासन की ओर से दी गई छूट पर बृहस्पतिवार से ही जिले में इलेक्ट्रानिक, मोबाइल की दुकानों के अलावा स्टेशनरी स्टोर भी खुले। इस दौरान बाजार में थोड़ी चहल-पहल देखने को मिली। साथ ही नया बस अड्डा कुछ देर के लिए छोटे-बड़े वाहनों के कारण जाम की स्थिति बनी रही। साथ ही सोशल डिस्टेसिंग का उल्लंघन होते देखा गया। ऐसे में पुलिस ने यातायात सुचारु करवाया। हालांकि दोपहर एक बजे के बाद लॉकडाउन के चलते बाजार में सन्नाटा पसर गया।
यहां भी मिली राहत................
-----------------------------
गोपेश्वर में खुलीं सिर्फ किताबों की दुकानें
गोपेश्वर। सरकार के आदेश के बाद गोपेश्वर में किताबों की दुकानें खुल गई हैं, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। बृहस्पतिवार सुबह जब बाजार खुला तो कॉपियों की दुकानें खुलने की सूचना पर बड़ी संख्या में लोग कॉपी-किताबें खरीदने बाजार पहुंचे। अन्य दुकानों की अपेक्षा इन दुकानों पर अपेक्षाकृत अधिक भीड़ देखी गई। कई जगह पर ग्राहकों की लाइन लगी रही। इस दौरान सामाजिक दूरी का भी ध्यान रखा गया।
----------------------------------------------------------------------------
नियमों के साथ कुलपति ने किया कामकाज शुरू
श्रीनगर। गढ़वाल विवि की कुलपति प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल ने मुख्यालय में पहुंचकर काम करना शुरू कर दिया है। उन्होंने स्वयं को कार्यालय में सेल्फ क्वारंटीन किया हुआ है। उन्होंने बताया कि प्रशासनिक भवन में सिर्फ उसी को आने को कहा गया है, जिसका आना जरूरी हो। वहीं रेड जोन से आने की वजह से प्रशासन ने उनके स्वास्थ्य की भी जांच कराई है। डीएम पौड़ी धीराज गर्ब्याल ने बताया कि कुलपति नियमों का पालन करते हुए सामान्य कामकाज कर सकती हैं।
तीन माह तक छात्रों से फीस नहीं लेगा गणेशदत्त विद्यालय
उत्तरकाशी। कोरोना संक्रमण रोकने के लिए लागू लॉक डाउन के दौरान गोस्वामी गणेश दत्त सरस्वती विद्या मंदिर प्रबंधन अभिभावकों की मदद को आगे आया है। विद्यालय प्रबंधन ने छात्र-छात्राओं का तीन माह का शुल्क माफ करने का निर्णय लिया है।

गोस्वामी गणेश दत्त सरस्वती विद्या मंदिर के प्रबंधक स्वामी मनीषानंद और प्रधानाचार्य बीडी कुनियाल ने बताया कि लॉकडाउन की वजह से कई अभिभावकों का काम-काज ठप हो गया है। ऐसे में विद्यालय प्रबंधन ने सभी छात्र-छात्राओं का अप्रैल, मई एवं जून तीन माह का शुल्क माफ करने का फैसला लिया है। इस फैसले से गोस्वामी गणेश दत्त सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज तथा प्रबंधन के पब्लिक स्कूल के कुल 900 छात्र-छात्राओं का फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed