फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Duty duty duty free after police: DIG

तनावमुक्त रहकर ड्यूटी करें पुलिस : डीआईजी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jul 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
Duty duty duty free after police: DIG
डीआईजी कुमाऊं जगतराम जोशी। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर/काशीपुर। देहरादून पुलिस मुख्यालय में डीआईजी (कुमाऊं) का पदभार संभालने के बाद डीआईजी जगतराम जोशी पहली बार यूएसनगर जिले के दौरे पर पहुंचे। उन्होंने सभी पुलिस कर्मियों को तनावमुक्त होकर निष्ठा से ड्यूटी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बता दें कि डीआईजी अजय जोशी के कुछ समय पूर्व सेवानिवृत्त होने पर आईपीएस अधिकारी जगतराम जोशी को डीआईजी (कुमाऊं) का पदभार दिया गया है। कुछ दिन पूर्व नैनीताल में पुलिस अधिकारियों से मुलाकात करने के बाद शनिवार को डीआईजी ने रुद्रपुर पुलिस लाइन पहुंचकर पुलिस अधिकारियों से औपचारिक भेंट की। पत्रकारों से वार्ता में डीआईजी ने कहा कि प्रदेश में अपराध पर अंकुश लगाकर लोगों को भयमुक्त वातावरण देना उनकी प्राथमिकता है।
विज्ञापन

पुलिस हिरासत में हुई मौतों पर चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि इसकी रोकथाम के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम में किसी भी तरह की आपदा से लोगों को राहत पहुंचाने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। अधिकारियों को भी जिलास्तर पर अपराध नियंत्रण के लिए सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। इधर, बाद में काशीपुर में पत्रकारों से बातचीत में डीआईजी (कुमाऊं) जगतराम जोशी ने कहा कि नशा सभी प्रकार के अपराधों की जड़ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपराध को रोकने के लिए नशे की प्रवृत्ति पर चोट करनी होगी। इसके लिए थानावार गठित एंटी ड्रग्स यूनिट को विशेष जागरूकता अभियान चलाने और नशे के कारोबार के हैंडलरों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि मित्र पुलिस के स्लोगन को सार्थक करते हुए सूचना तंत्र मजबूत किया जाएगा।

डीआईजी ने आपराधिक वारदातों को रोकने और उसके अनावरण के लिए सूचना तंत्र मजबूत करने की जरूरत पर जोर दिया। कहा कि प्रत्येक पुलिस कर्मी को कम से कम 10 लोगों के नियमित टच में रहने के निर्देश दिए गए है। वहां एएसपी डॉ. जगदीश चंद्र, सीओ मनोज कुमार ठाकुर, कोतवाल संजय कुमार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed