{"_id":"67a0c97451a303d1320ec36c","slug":"displaced-people-demanded-to-provide-basic-facilities-rudraprayag-news-c-52-1-sdrn1032-110879-2025-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: विस्थापित ने की मूलभूत सुविधाएं देने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: विस्थापित ने की मूलभूत सुविधाएं देने की मांग
Mon, 03 Feb 2025 07:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Mon, 03 Feb 2025 07:19 PM IST
विज्ञापन
जन संवाद कार्यक्रम में दर्ज हुईं 25 शिकायतें
रुद्रप्रयाग। विकास भवन सभागार में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में रेलवे परियोजना के कारण विस्थापित हुए ग्रामीणों को मूलभूत सुविधाएं देने और आवासीय सुविधा देने समेत कई मांगें उठीं। इस दौरान दर्ज 25 शिकायतों में से 11 का मौके पर निस्तारण किया गया। डीएम ने दर्ज शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी सौरभ गहरवार की अध्यक्षता में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में ग्राम पंचायत भटवाड़ी के सुनील सिंह ने जिले में वृद्धाश्रम की जानकारी मांगी। मरोड़ा गांव के भगत सिंह ने रेलवे परियोजना के कारण विस्थापित हुए ग्रामीणों को मुलभूत सुविधाओं से वंचित रखने, ग्राम पंचायत बरसिर की कविता देवी ने बोसा-बरसिर पेयजल योजना के निर्माण में लापरवाही बरतने की शिकायत की। भणगा गांव के राजेश्वर प्रसाद और नवासू गांव के जीत लाल ने प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत आवास सुविधा की गुहार लगाई। नारायणकोटी के अखिलेश ने मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत उन्हें बैंक ऋण नहीं मिलने की शिकायत की। इस मौके पर प्रभागीय वनाधिकारी कल्याणी, सीडीओ डाॅ. जीएस खाती, एडीएम श्याम सिंह राणा, एसडीएम भगत सिंह फोनिया और सीएमओ डाॅ. राम प्रकाश आदि मौजूद थे। संवाद