फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Devra Yatra reached Khatena village, Maykoti villages will be visited from today

Rudraprayag News: खतेणा गांव पहुंची देवरा यात्रा, आज से मयकोटी के गांवों का होगा भ्रमण

Sun, 14 Jan 2024 07:22 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Sun, 14 Jan 2024 07:22 PM IST
विज्ञापन
Devra Yatra reached Khatena village, Maykoti villages will be visited from today
रुद्रप्रयाग। नौज्युला क्षेत्र की सिद्धपीठ नारी की मां चंडिका की देवरा यात्रा ने खतेणा गांव में घर-घर जाकर भक्तों की कुशलक्षेम पूछी। इस दौरान मां के निशाणों ने नृत्य कर भक्तों को आशीर्वाद दिया। आज मकर संक्रांति से नारी देवी की देवरा यात्रा का दूसरा चरण उत्तर दिशा के तहत मयकोटी गांव से शुरू होगा। चारों दिशाओं के गांवों का भ्रमण करने के बाद आगामी जून माह में मां चंडिका अपने मूल मंदिर में लौटेंगी।
विज्ञापन


30 वर्ष के बाद बीते वर्ष 17 नवंबर से सिद्धपीठ नारी गांव स्थित चंडिका देवी की देवरा यात्रा शुरू हुई थी। पहले चरण में यात्रा ने पूरब दिशा में तल्लानागपुर एवं दशज्यूला क्षेत्र के 85 गांवों का भ्रमण किया। शनिवार को मां चंडिका की देवरा यात्रा विभिन्न गांवों का भ्रमण कर रात्रि प्रवास के लिए खतेणा गांव पहुंची थी। रविवार को मां भगवती की विशेष पूजा की गई और यात्रा रात्रि प्रवास के लिए नारी गांव पहुंची। भक्तों ने आराध्य के दर्शन किए और भेंट अर्पित की। इस मौके पर देवरा यात्रा समिति के अध्यक्ष दीक्षराज रावत, संरक्षक सतेंद्र पाल सिंह बत्र्वाल, कोषाध्यक्ष प्रकाशवीर सिंह नेगी, गंभीर बिष्ट, जयकृत सिंह बिष्ट आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed