फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   डेढ़ किलो अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

डेढ़ किलो अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jan 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
डेढ़ किलो अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
गदरपुर। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से 15 लाख कीमत की डेढ़ किलो अफीम बरामद की है। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को थाने में पत्रकार वार्ता में एएसपी डॉ. जगदीश चंद ने बताया कि एसएसपी बरिंदरजीत सिंह के निर्देश पर नशे के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। बृहस्पतिवार देर रात मुखबिर की सूचना पर सीओ बाजपुर महेश चंद बिंजौला के नेतृत्व में एसओ ललित मोहन जोशी, एसआई मनोहर चंद, ललित बिष्ट, महेंद्र सिंह, रविंद्र बिष्ट और पारसपाल महतोष मोड़ के पास वाहन चेकिंग कर रहे थे। इस बीच रुद्रपुर से आ रही सफेद रंग की कार (यूपी16 एक्यू 9091) को रोककर तलाशी ली गई। कार के पायदान के नीचे छिपाकर रखी गई 1.517 किलो अफीम बरामद हुई। पुलिस ने कार में सवार मोहल्ला गढ़ीपूर्वी थाना कांठ निवासी लियाकत और मोहम्मद असद निवासी ग्राम रावतपुर थाना कांठ जिला शाहजहांपुर (यूपी) को हिरासत में ले लिया। दोनों शाहजहांपुर से अफीम लाकर बिलासपुर, रुद्रपुर, गदरपुर आदि क्षेत्रों में लाकर बेचते हैं। अफीम को झारखंड से अलग-अलग लोगों की ओर से शाहजहांपुर और बरेली लाया जाता है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। अन्य लोगों के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है। उन्होंने पुलिस टीम को डेढ़ हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed