{"_id":"6740817f3766cd97190478a9","slug":"counting-of-votes-will-start-from-8-am-counting-of-postal-ballots-first-rudraprayag-news-c-52-1-sdrn1031-109676-2024-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: सुबह 8 बजे से होगी मतगणना, पहले पोस्टल बैलेट की गिनती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: सुबह 8 बजे से होगी मतगणना, पहले पोस्टल बैलेट की गिनती
Fri, 22 Nov 2024 07:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Fri, 22 Nov 2024 07:46 PM IST
विज्ञापन
खेल विभाग कॉम्पलेक्स अगस्त्यमुनि में होगी केदारनाथ विस उपचुनाव की मतगणना
फोटो
रुद्रप्रयाग। आज 23 नवंबर को होने वाली केदारनाथ विधानसभा उप चुनाव मतगणना के लिए सभी तैयारियां पूरी कर दी गई हैं। ईवीएम की मतगणना के लिए 14 टेबिल लगाई गई हैं।सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती होगी। 8.30 बजे से ईवीएम से मतगणना होगा। इसके लिए तैनात माइक्रो ऑब्जर्वर, सुपरवाइजर और सहायकों को तीन चरणों में प्रशिक्षण दिया गया है।
खेल विभाग कॉम्पलेक्स अगस्त्यमुनि में होने वाली मतगणना को लेकर सामान्य प्रेक्षक विनोद शेषन ने अधिकारी एवं कार्मिकों को मतगणना प्रक्रिया निष्पक्ष व शांतिपूर्ण कराने के निर्देश दिए। जिला निर्वाचन अधिकारी सौरभ गहरवार ने बताया कि शनिवार को सभी अधिकारी-कार्मिक सुबह 6 बजे तक मतगणना स्थल पर पहुंच जाएं। मतगणना से पूर्व सभी कार्मिकों का तृतीय रेंडमाइजेशन होगा। साथ ही कौन कार्मिक किस टेबल पर तैनात होगा इसकी जानकारी भी सुबह दी जाएगी। बताया कि ईवीएम से मतगणना के लिए 14 टेबिल लगाई हैं। पोस्टल बैलेट और ईटीपीबीएस (इलेक्ट्रॉनिकली ट्रांसमिटेड पोस्टल बैलेट सिस्टम) के लिए 10-10 टेबिल लगाई गई हैं। इस मौके पर मास्टर ट्रेनर लोकेंद्र बिष्ट, पोस्टल बैलेट नोडल अधिकारी राहुल चौबे, सीडीओ डाॅ. जीएस खाती, रिटर्निंग अधिकारी एके शुक्ला, सीईओ प्रमेंद्र बिष्ट आदि मौजूद थे।