फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   census 2021

एक मई से होगा सभी मकानों का सूचीकरण

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
census 2021
रुद्रपुर कलक्ट्रेट में आयोजित प्रशिक्षण को संबोधित करते डीएम डॉ. नीरज खैरवाल। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। अगले साल होने वाले जनगणना कार्य को लेकर सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिलास्तरीय चार्ज अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हो गया। डीएम डॉ. नीरज खैरवाल ने बताया कि एक मई से एक मई से 15 जून तक सभी मकानों का सूचीकरण, जनगणना का कार्य और राष्ट्रीय जनगणना रजिस्टर बनाया जाना है। जनगणना के लिए जो डाटा लिए जाएं, वह शुद्ध हों।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि जनगणना के लिए एक रणनीति बना ली जाए ताकि हर व्यक्ति की गणना हो सके। देश के भविष्य के लिए जो योजनाएं बनाई जाती हैं, उसके लिए जनसंख्या के आंकड़े महत्वपूर्ण होते हैं। प्रशिक्षण में जो जानकारियां दी जा रही हैं, उसमें सवाल-जवाब भी किए जाएं। सभी अधिकारी आपसी समन्वय के लिए एक-दूसरे के मोबाइल नंबर जरूर रखें।
विज्ञापन

एडीएम उत्तम सिंह चौहान ने बताया कि तहसील स्तर पर तहसीलदार, नगर निगम क्षेत्र में मुख्य नगर अधिकारी, नगर पालिका व नगर पंचायत में ईओ वन क्षेत्र में डीएफओ, सिडकुल के लिए आरएम को चार्ज अधिकारी बनाया गया है। ओसी कलक्ट्रेट नरेश चंद्र दुर्गापाल ने जनगणना को लेकर जरूरी जानकारियां दीं। जनगणना कार्य निदेशालय के डिप्टी डायरेक्टर एसएस नेगी ने बताया कि वास्तविक जनगणना का कार्य नौ फरवरी से 21 फरवरी 2021 तक किया जाएगा। वहां जनगणना विभाग के जिला समन्वयक आरबी यादव, एसडीएम मुक्ता मिश्र, विवेक प्रकाश आदि अधिकारी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed