{"_id":"6aa93ac44d97004a0a0add75","slug":"helicopter-service-for-kedarnath-dham-launched-rudraprayag-news-c-52-1-rpg1007-120932-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवा शुरू
Tue, 15 Sep 2026 06:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Tue, 15 Sep 2026 06:02 PM IST
विज्ञापन
डीजीसीए निरीक्षण के बाद संचालन की मिली अनुमति
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम की यात्रा के दूसरे चरण के तहत मंगलवार से हेली सेवा फिर शुरू हो गई है। जिले के निर्धारित आठ हेलिपैड से निजी हेली सेवा प्रदाता कंपनियों की ओर से उड़ानों का संचालन किया जा रहा है।
जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने बताया कि हेली सेवा शुरू होने से पहले नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) की टीमों ने संबंधित हेलिपैड और वहां की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। निर्धारित मानकों और सुरक्षा व्यवस्थाओं के अनुरूप पाए जाने के बाद उड़ान संचालन की अनुमति दी गई। जिला प्रशासन की ओर से हेली सेवाओं के संचालन पर लगातार निगरानी रखी जाएगी। मौसम, दृश्यता और हवा की गति समेत अन्य परिस्थितियों की नियमित निगरानी की जाएगी। प्रतिकूल मौसम या किसी अन्य जोखिम की स्थिति में सुरक्षा मानकों के अनुसार उड़ानों के संबंध में निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि हेली सेवा प्रदाता कंपनियों को यात्रियों को निर्धारित मानकों के अनुरूप सुविधाएं उपलब्ध कराने और सुरक्षा व्यवस्था का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए हैं।
यात्रा को लेकर व्यवस्थाएं दुरुस्त करें : गणेश जोशी
रुद्रप्रयाग। मानसून के बाद शुरू होने वाली केदारनाथ धाम की यात्रा के दूसरे चरण को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। तैयारियों के संबंध में जिले के प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अधिकारियों के साथ यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने श्रद्धालुओं की संभावित बढ़ती संख्या को देखते हुए सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध तरीके से दुरुस्त करने के निर्देश दिए। प्रभारी मंत्री ने यात्रा मार्ग और पैदल मार्ग, स्वास्थ्य, स्वच्छता, पेयजल आदि व्यवस्था दुरुस्त रखने के साथ अधिकारियों को अलर्ट मोड पर काम करने के लिए कहा। उन्होंने निर्देश दिए कि मार्गों के निरीक्षण के दौरान शौचालयों की सफाई और पेयजल व्यवस्था भी अनिवार्य रूप से देखी जाए। उन्होंने यात्रा मार्ग और प्रमुख पड़ावों पर खाद्य सामग्री तथा गैस सिलिंडरों की पर्याप्त उपलब्धता रखने को कहा। वहीं स्वास्थ्य केंद्रों पर पर्याप्त दवा व उपकरण उपलब्ध रखने तथा चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए। संवाद