फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   BJP-Congress's anxiety increased due to low voting

Rudraprayag News: कम मतदान से भाजपा-कांग्रेस की बेचैनी बढ़ी

Wed, 20 Nov 2024 10:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Wed, 20 Nov 2024 10:34 PM IST
विज्ञापन
BJP-Congress's anxiety increased due to low voting
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ विधानसभा में अभी तक हुए पांच विस उपचुनाव में भाजपा और कांग्रेस का ही दबदबा रहा है। तीन बार भाजपा और दो बार कांग्रेस को जीत मिली है। लेकिन इस उपचुनाव में उम्मीद के मुताबिक मतदान नहीं होने से भाजपा और कांग्रेस के नेताओं की बेचैनी बढ़ गई है।
विज्ञापन




बुधवार को मतदान केंद्रों पर भाजपा और कांग्रेस ने पूरी ताकत झोंक रखी थी। भले ही अन्य प्रत्याशियों के लोग भी मौजूद थे, पर मुख्य मुकाबला दोनों दलों के बीच रहा। क्योंकि इस उपचुनाव के परिणाम की गूंज दिल्ली भी पहुंचेगी और प्रदेश की सियासत पर भी असर पड़ेगा। ऐसे में चुनाव प्रचार के दौरान दोनों दलों ने कोई कमी नहीं छोड़ी। लेकिन अब मतदान उम्मीद के मुताबिक नहीं होने से भाजपा-कांग्रेस के नेता बेचैन हैं।
विज्ञापन


यहां भाजपा कुलदीप रावत के समर्थन से अपने को मजबूत मान रही है। कुलदीप रावत वर्ष 2017 व 2022 में अपनी उपस्थिति दर्ज कर दूसरे स्थान पर रहे थे। हालांकि उनका वोट बैंक खिसकने की भी चर्चा रही। दूसरी तरफ परिवर्तन का नारा देने वाली कांग्रेस के लिए भी राह आसान नहीं दिखती, क्योंकि उक्रांद और निर्दलीय त्रिभुवन चौहान भी अपने गृहक्षेत्र में दम भर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed