फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   BJP, Congress candidates and workers kept reviewing the voting

Rudraprayag News: भाजपा, कांग्रेस के प्रत्याशी व कार्यकर्ता करते रहे मतदान की समीक्षा

Thu, 21 Nov 2024 10:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Thu, 21 Nov 2024 10:41 PM IST
विज्ञापन
BJP, Congress candidates and workers kept reviewing the voting

विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ विस उपचुनाव के मतदान के बाद दोनों दलों के प्रत्याशी अपने कार्यकर्ताओं के साथ बूथवार समीक्षा करते रहे। इस दौरान कम व अधिक मतदान वाले बूथों को लेकर भी वोट की रणनीति पर चर्चा की गई। उक्रांद व निर्दलीय प्रत्याशी भी वोट के गणित में व्यस्त रहे।



बृहस्पतिवार को भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल अपने घर पर ही रहीं। इस दौरान उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों व स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ विस के अधिकांश बूथों पर मतदान के बारे में जानकारी ली। उन्होंने तुंगनाथ घाटी, मद्महेश्वर घाटी, कालीमठ घाटी सहित दशज्यूला व तल्लानागपुर के प्रमुख बूथों पर मतदान की स्थिति के साथ ही वर्ष 2022 में हुए मतदान के साथ समीक्षा की गई। दूसरी तरफ कुलदीप रावत ने भी अपने समर्थकों के साथ कई बूथों पर मतदान के बारे में कार्यकर्ताओं से जानकारी प्राप्त की।
विज्ञापन


जिन स्थानों पर जनता में रोष व अन्य प्रत्याशियों के अधिक प्रभाव की चर्चा थी, वहां हुए मतदान को लेकर भाजपाइयों द्वारा प्रमुखता से चर्चा की गई। दूसरी तरफ कांग्रेस प्रत्याशी मनोज रावत अपने कैंप कार्यालय में रहे। इस दौरान उन्होंने कुछ कार्यकर्ताओं से बातचीत भी की। उन्होंने क्यूंजा घाटी, दशज्यूला, तल्लानागपुर सहित केदारघाटी, मद्महेश्वर घाटी, तुंगनाथ घाटी के अधिकांश बूथों पर मतदान को लेकर चर्चा की। दोनों दलों के लोग अपने-अपने प्रत्याशी की जीत पक्की बता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed