फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Baba Kedar will be seen from sabhamandap from today

आज से सभामंडप से होंगे बाबा केदार के दर्शन

Tue, 30 Jun 2020 09:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2020 09:27 PM IST
विज्ञापन
Baba Kedar will be seen from sabhamandap from today
आज से केदारनाथ मंदिर में श्रद्घालु सभामंडप से कर सकेंगे बाबा केदार के दर्शन। - फोटो : RUDRAPRYAG
बाबा केदार के भक्त केदारनाथ मंदिर के सभामंडप से स्वयंभू लिंग के दर्शन कर पुण्य अर्जित करेंगे। मंदिर समिति ने सामाजिक दूरी के साथ यात्रा संचालन की तैयारी पूरी कर दी है। एक समय में दो या तीन श्रद्धालुओं को अंदर जाने की इजाजत मिलेगी।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने 12 से 30 जून तक स्थानीय स्तर पर यात्रा कराई, लेकिन इस दौरान सिर्फ 87 श्रद्धालु ही धाम पहुंचे थे। अब, आज एक जुलाई से राज्य स्तर पर यात्रा का संचालन शुरू किया जा रहा है, जिसमें उत्तराखंड के अन्य जिलों से काफी संख्या में श्रद्धालुओं के केदारनाथ पहुंचने की उम्मीद है। इसे देखते हुए मंदिर समिति ने देवस्थानम बोर्ड द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के तहत केदारनाथ में सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। बोर्ड के कार्याधिकारी एनपी जमलोकी ने बताया कि श्रद्धालुओं को संक्रमण से बचाव के लिए सामाजिक दूरी का पालन करना होगा। इसके लिए मंदिर परिसर में तय दूरी पर गोले बनाए गए हैं। एक समय पर सभामंडप में दो से तीन श्रद्धालु ही अंदर भेजे जाएंगे, लेकिन हाथ जोड़कर दूर से ही स्वयंभू लिंग के दर्शन कर सीधे बाहर आना होगा। पूजा-अर्चना, घंटी बजाने, प्रसाद चढ़ावा व तिलक पर पूर्व निर्देशों के तहत प्रतिबंध जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि यात्रा व्यवस्थाओं के लिए आठ और कर्मचारी भी धाम भेज दिए गए हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed