फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Asha Nautiyal voted in Sari and Manoj Rawat voted in Bhanj.

Rudraprayag News: आशा नौटियाल ने सारी व मनोज रावत ने भणज में दिया वोट

Wed, 20 Nov 2024 10:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Wed, 20 Nov 2024 10:39 PM IST
विज्ञापन
Asha Nautiyal voted in Sari and Manoj Rawat voted in Bhanj.

विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल ने ग्राम पंचायत सारी के प्राथमिक विद्यालय में अपना वोट दिया। वहीं, कांग्रेस के प्रत्याशी मनोज रावत ने अपने पैतृक गांव भणज के प्राथमिक विद्यालय के पोलिंग बूथ पर मतदान किया। उक्रांद सहित अन्य दो निर्दलीय प्रत्याशियों ने अपने-अपने बूथों पर मतदान किया। एक अन्य निर्दलीय आरपी सिंह का इस विस में नाम नहीं होने के कारण वह अपना वोट नहीं दे पाए।



केदारनाथ विस उपचुनाव में 6 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिसमें भाजपा से आशा नौटियाल, कांग्रेस से मनोज रावत, उक्रांद से डा. आशुतोष भंडारी के अलावा निर्दलीय त्रिभुवन चौहान, प्रदीप रोशन रुडिया और आरपी सिंह शामिल हैं। पांच प्रत्याशी केदारनाथ विस के अलग-अलग गांवों से हैं। वहीं, आरपी सिंह उधमसिंह नगर के रहने वाले हैं और वहीं मतदाता सूची में उनका नाम है। वह यहां निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ रहे हैं।
विज्ञापन


बुधवार को भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल ने अपने पति रमेश नौटियाल के साथ सारी पोलिंग बूथ पर मतदान किया। जब, वह मतदान को पहुंची तो वहां पहले से मतदाताओं की लाइन लगी थी, जिससे उन्हें कुछ देर तक लाइन में खड़े होकर वोट देने के लिए इंतजार करना पड़ा। वहीं, कांग्रेस प्रत्याशी मनोज रावत ने अपने गांव भणज के पोलिंग बूथ पर मतदान किया। उक्रांद प्रत्याशी डा. आशुतोष भंडारी ने अपने गांव बीरों-देवल में अपने मतााधिकारी का प्रयोग किया। निर्दलीय त्रिभुवन चौहान ने अपने गांव देवर और प्रदीप रोशन रुडिया ने अपने गांव में वोट दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed