फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   42484 families will get water in Rudraprayag

रुद्रप्रयाग में 42484 परिवारों को मिलेगा पानी

Sat, 27 Jun 2020 10:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
42484 families will get water in Rudraprayag
केंद्र सरकार के जल, जीवन मिशन के तहत वर्ष 2023 तक जिले के 637 गांवों के 42484 घरों को पेयजल कनेक्शन से जोड़ा जाएगा। अगले चार वर्षों में योजना का काम पूरा होना है, जिससे जिले में पेयजल संकट काफी हद तक दूर हो जाएगा। पहले चरण में वित्तीय वर्ष 2020-21 में जिले के तीनों ब्लॉकों के 31 करोड़ 44 लाख की लागत में 9796 परिवारों को पेयजल कनेक्शन से जोड़ने का लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन

लगभग ढाई लाख आबादी वाले रुद्रप्रयाग जिले में 336 ग्राम पंचायतों की लगभग 40 फीसदी आबादी पेयजल संकट से जूझ रही है, लेकिन अब केंद्र के जल, जीवन मिशन के तहत जिले के 637 गांव पेयजल कनेक्शन से जुड़ेंगे। प्रत्येक चिह्नित परिवार को प्रतिदिन 55 लीटर साफ पानी मुहैया कराने का लक्ष्य रखा गया है। बताया जा रहा है कि प्रत्येक गांव में कम से कम 20 से 25 लाख रुपये के कार्य होने हैं। ऐसे में प्रवासी युवाओं को योजना में कार्य मिल सकेगा। वर्ष 2024 तक अगस्त्यमुनि ब्लॉक में 347 गांवों के 20365, जखोली में 167 गांवों के 14269 और ऊखीमठ में 129 गांवों के 7860 चिह्नित परिवारों को कनेक्शन मिलेगा। इसके लिए तीन संस्थाओं स्वजल, जल संस्थान और उत्तराखंड जलनिगम को जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन

कोट
योजना के तहत बनने वाली पेयजल योजनाओं का खाका तैयार किया जा रहा है। जरूरी औपचारिकताओं को पूरा कर जल्द कार्य शुरू किए जाएंगे। - संजय सिंह, अधिशासी अभियंता, जलसंस्थान रुद्रप्रयाग।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed