{"_id":"68debf53a105a0ab6e0963c8","slug":"youths-dead-body-found-hanging-from-a-tree-roorkee-news-c-5-1-drn1027-802806-2025-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: पेड़ से लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: पेड़ से लटका मिला युवक का शव
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव नागल पलूनी के पास जंगल में एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला। मृतक की पहचान 35 वर्षीय प्रदीप उर्फ काकू निवासी सेक्टर-52 चंडीगढ़ के रूप में हुई है।
प्रदीप दो दिन पूर्व अपने जीजा गुलाब के घर नागल पलूनी आया था। बृहस्पतिवार को ग्रामीणों ने जंगल के पास एक पेड़ से युवक का शव रस्सी के सहारे लटका हुआ देखा। इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया। थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। मृत्यु के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।