{"_id":"67ddb1f1d5bcc4811e0f5dac","slug":"youth-of-rajasthan-gave-information-about-robbery-investigation-revealed-a-matter-of-dispute-roorkee-news-c-5-1-drn1027-646063-2025-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: राजस्थान के युवकों ने दी लूट की सूचना, जांच में विवाद का निकला मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: राजस्थान के युवकों ने दी लूट की सूचना, जांच में विवाद का निकला मामला
विज्ञापन
अलवर से ऋषिकेश शूटिंग करने जा रहे कुछ युवकों में से एक युवक को गोली मारकर लूट की सूचना से पुलिस में खलबली मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तो मामला संदिग्ध निकला। पुलिस ने जांच की तो पता चला कि युवकों में आपसी विवाद हुआ था जिसकी वजह से युवक को चोट आई है। वहीं, पुलिस ने झूठी सूचना देने पर कार्रवाई की बात कही तो सभी माफी मांगने लगे। इस पर युवक ने उन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया।
शुक्रवार अलसुबह करीब चार बजे राजस्थान के अलवर निवासी चार युवक और एक मां-बेटी कार से ऋषिकेश शूटिंग करने के लिए जा रहे थे। बताया जा रहा है कि युवक व युवती अलग-अलग लोकेशन पर जाकर सोशल मीडिया के लिए रील बनाते हैं। बताया जा रहा है कि मुजफ्फरनगर के पास पहुंचने पर कार सवारों ने एक ढाबे पर नाश्ता करने के लिए कार रोक ली। नाश्ता करने के बाद वह ऋषिकेश के निकल पड़े।
जैसे ही उनकी कार मंगलौर के पास पहुंची तो एक टायर पंचर हो गया। वह दुकान पर पंचर लगवाने लगे। इस बीच युवकों ने पुलिस कंट्रोल रूम नंबर पर सूचना दी कि बदमाशों ने एक साथी को गोली मार दी है और लूटपाट कर फरार हो गए हैं। सूचना से पुलिस में अफरातफरी मच गई और आननफानन एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल, मंगलौर कोतवाली प्रभारी शांति कुमार गंगवार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
मौके पर हरिद्वार से फोरेंसिक टीम को भी जांच के लिए मौके पर बुलाया गया और मौके से साक्ष्य जुटाए गए। एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि युवकों ने गोली और लूट की झूठी सूचना दी थी। युवकों में किसी बात को लेकर आपस में विवाद हुआ था जिसके चलते एक युवक के सिर में चोट लगने से खून निकला है। झूठी सूचना देने पर माफी मांगने पर उन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया गया है।
पांच हजार में रील बनाती है युवती
पुलिस ने कार सवार मां-बेटी से गहनता से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि वह नींद में थे उन्हें क्या हुआ है इसकी जानकारी नहीं है। इस बीच युवती ने बताया कि वह मॉडल है और एक रील बनाने के लिए पांच हजार रुपये लेती है। युवक उसे रील बनवाने के लिए ऋषिकेश ले जा रहे हैं। बताया कि युवक अनजान हैं इसलिए वह अपनी मां को साथ लेकर आई है।
सर, दो दिन से थे भूखे
पुलिस ने मुजफ्फरनगर में ढाबे पर कार रोकने की बाबत पूछताछ की तो यु़वती ने बताया कि सर वह और उसकी मां दो दिन से भूखे थे। उसने नाश्ता करने के लिए कार ढाबे पर रोकी थी। इसके बाद उसने अपनी मां के साथ नाश्ता किया था। इसके बाद दोनों कार में सो गए थे।