फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Miscreant sprays woman's eyes and snatches her earrings

Roorkee News: महिला की आंखों में स्प्रे कर बदमाश ने कुंडल लूटे

Sat, 26 Sep 2026 12:22 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Miscreant sprays woman's eyes and snatches her earrings
सुबह के समय पशुओं को चारा देने जा रही महिला की आंखों में स्प्रे डालकर बदमाश ने उनके कानों से कुंडल खींच लिए। महिला के विरोध करने पर बदमाश ने उनकी पिटाई की। शोर सुनकर महिला के परिजन और आसपास के लोग मौके पर आ गए। उन्होंने बदमाश का पीछा करके उसे पकड़ लिया। आरोपी को पुलिस को सौंप दिया गया।
विज्ञापन


लक्सर-हरिद्वार हाईवे पर सीमेंट फैैक्टरी के पास रहने वाले अब्दुल गफ्फार की पत्नी खुर्शीदा शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे पशुओं को चारा डालने जा रहीं थीं। तभी यहां पहुंचे एक बदमाश ने उनकी आंखों में स्प्रे कर दिया। इसके बाद उसने महिला के कानों में पहने कुंडल खींच लिए। महिला के कान बुरी तरह से जख्मी हो गए।
विज्ञापन


उन्होंने विरोध किया तो आरोपी ने उनकी पिटाई की और कुंडल खींचकर खेतों के रास्ते भागने लगा। इस बीच शोर सुनकर महिला का बेटा साहिल और आसपास के लोग मौके पर आ गए। उन्होंने बदमाश का पीछा करके उसे पकड़ लिया। आरोपी से लूटे गए कुंडल भी बरामद हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

साहिल की तहरीर पर पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम लोकेंद्र बालियान निवासी सीतापुर कोतवाली ज्वालापुर मूल निवासी गढ़ी नवाबाद भोरा कलां मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश बताया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed