फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   BKU (Tikait) spokesperson Rakesh Lohan quits the union

Roorkee News: भाकियू टिकैत के प्रवक्ता राकेश लोहान ने छोड़ी यूनियन

Sat, 26 Sep 2026 12:25 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
BKU (Tikait) spokesperson Rakesh Lohan quits the union
भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) को उत्तराखंड में एक बड़ा संगठनात्मक झटका लगा है। भाकियू (टिकैत) के तेज-तर्रार प्रदेश प्रवक्ता राकेश लोहान ने अपनी पुरानी यूनियन से इस्तीफा देते हुए भारतीय किसान यूनियन (रोड़) का दामन थाम लिया है। भाकियू (रोड़) में शामिल होते ही उन्हें संगठन में प्रदेश प्रवक्ता की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन


संगठन की बैठक के दौरान राकेश लोहान की भाकियू (रोड़) में घर वापसी पर सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने खुशी जाहिर की। उपस्थित नेताओं ने उनका फूल-मालाओं और नारों के साथ स्वागत किया। लोहान ने कहा कि वे किसानों के अधिकारों और उनकी हक की लड़ाई को पूरी ईमानदारी, निष्ठा और मजबूती के साथ आगे बढ़ाते रहेंगे। बैठक में संजीव कुशवाह, राकेश अग्रवाल, सुरेंद्र राठी, विकास शर्मा, कुलदीप, अनुज त्यागी, छोटा, प्रदीप त्यागी, चौधरी महावीर सिंह, सुरेन्द्र प्रधान, सुनील राठी, बिट्टू आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed