फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Yogi fails to stop crimes against daughters: Yadav

बेटियों पर हो रहे अपराध रोकने में योगी विफल : यादव

Fri, 02 Oct 2020 11:31 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2020 11:31 PM IST
विज्ञापन
Yogi fails to stop crimes against daughters: Yadav
मंगलौर स्थित रविदास मंदिर में हाथरस गैंगरेप की पीड़िता को लेकर आयोजित सभा में विचार रखते कांग्र? - फोटो : ROORKEE
कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने केंद्र और भाजपा की राज्य सरकारों को पूरी तरह विफल बताया। उन्होंने कहा कि जिस तरह से हाथरस में बेटी के साथ दरिंदगी की गई और इसके बाद सरकार का जो रवैया सामने आया, वह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। रामपुर तिराहा कांड की बरसी पर शहीदों को श्रद्धांजलि देने के बाद वह कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, विधायक काजी निजामुद्दीन और ममता राकेश के साथ मंगलौर पहुंचे। यहां लहबोली गांव में वाल्मीकि मंदिर पर समाज की ओर से आयोजित शोकसभा में शामिल होकर उन्होंने हाथरस की बेटी को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
विज्ञापन

शुक्रवार को मंगलौर पहुंचने पर कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने विधायक काजी निजामुद्दीन के आवास पर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। प्रदेश प्रभारी बनने के बाद वह पहली बार क्षेत्र में आए थे। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर कौन सी ऐसी मजबूरी थी कि मृतका के शव का रातों-रात ही पुलिस ने अंतिम संस्कार कर दिया। उन्होंने योगी सरकार पर खासकर बेटियों पर हो रहे अपराध रोकने में विफल रहने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा हाईकमान को इन घटनाओं पर जवाब देना चाहिए। इस दौरान यादव ने प्रदेश सरकार पर भी जमकर सवाल उठाए। कहा कि विकास का जो पहिया कांग्रेस ने तेजी से चलाया था, भाजपा सरकार ने उसे अवरुद्ध कर दिया है। उत्तराखंड में कांग्रेस बहुत मजबूत स्थिति में है और मिशन 2022 को लेकर जनता कांग्रेस की ओर देख रही है। ऐसे में अंतिम छोर तक खड़े कार्यकर्ताओं को सक्रिय रूप से महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देकर पार्टी को और मजबूती दी जाएगी। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने भाजपा सरकारों को पूरी तरह विफल बताते हुए कहा कि कांग्रेस आंदोलनकारियों के सपनों का उत्तराखंड बनाने के लिए कृत संकल्पित है। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed