फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Women surrounded the police station, blocked the area for an hour

Roorkee News: महिलाओं ने घेरी कोतवाली, एक घंटे लगाया जाम

Sat, 02 Dec 2023 12:02 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 02 Dec 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
Women surrounded the police station, blocked the area for an hour

विज्ञापन



गंगनहर कोतवाली के बाहर धरना देकर पुलिस के खिलाफ की नारेबाजी



पुलिस पर हत्या की धारा हटाकर गैरइरादतन में मुकदमा दर्ज करने का आरोप

हत्या में मुकदमा दर्ज करने की मांग पर अड़े, करीब एक घंटे लगाया जाम



युवक की मौत के मामले में महिला और पुरुषों ने कोतवाली का घेराव करते हुए जमकर नारेबाजी की। साथ ही कोतवाली के बाहर सड़क जाम कर धरने पर बैठ गए। आरोप है कि पुलिस ने आरोपियों से मिलीभगत कर युवक की मौत के मामले में हत्या की धारा हटाकर गैर इरादतन हत्या में केस दर्ज किया है। पुलिस ने मृतक के परिजनों और लोगों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वह हत्या की धारा में केस दर्ज करने पर अड़े रहे।

गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित शक्ति विहार काॅलोनी निवासी दीपक पांच नवंबर को काॅलोनी में खड़ा था। इसी दौरान कुछ लोग एक युवक की पिटाई कर रहे थे। बीचबचाव के दौरान दीपक को चोट लग गई थी। कुछ देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई थी। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे थे। वहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई थी।
विज्ञापन




पुलिस ने तहरीर के आधार पर पर नरेश उसके पुत्र रोहित, रजत, अभिषेक और नरेश के भाई धानी पर गैरइरादतन हत्या में केस दर्ज कर लिया था। साथ ही बृहस्पतिवार को अभिषेक और रजत को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। शुक्रवार शाम करीब चार बजे मृतक के परिजन व कॉलोनी की महिलाएं व पुरुष बड़ी संख्या में गंगनहर कोतवाली पहुंचे और घेराव किया। पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की और कोतवाली के बाहर सड़क जाम करते हुए धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों और अन्य लोगों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने आरोपियों से मिलीभगत कर मामले में हत्या की धारा हटाकर गैरइरादतन हत्या में केस दर्ज किया है। परिजनों ने मामले में हत्या की धारा लगाने की मांग की। वहीं, सूचना पर बड़ी संख्या में सिविल लाइंस कोतवाली से भी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और लोगों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वह हत्या में केस दर्ज करने पर अड़े रहे। सूचना पर मौके पर पहुंची सीओ पल्लवी त्यागी ने परिजनों से वार्ता की। साथ ही बताया कि नियमानुसार की कार्रवाई की गई है।



साथ ही चेतावनी दी कि अगर माहौल खराब किया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, करीब डेढ़ घंटे बाद साढ़े पांच बजे पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए लोगों को सड़क से हटाकर किनारे किया। इसके बाद यातायात शुरू हो पाया। वहीं, रात तक महिलाएं और पुरुषों की कोतवाली के बाहर भीड़ जमा रही। इस दौरान गंगनहर कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह, सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी आरके सकलानी समेत भारी पुलिस बल मौजूद रहा।


लोगों ने झेली परेशानी



गंगनहर कोतवाली के बाहर जाम लगाने पर रेलवे स्टेशन की ओर से जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। रेलवे स्टेशन से अपने गंतव्य की ओर जाने वाले यात्रियों ने भी परेशानी झेली। रेलवे स्टेशन से आने जाने के लिए लोगों को मालवीय चाैक से होते हुए गणेशपुर से गुजरना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed