फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Roorkee News Woman murdered by hitting brick on head, case against two women

Roorkee: मामूली बात पर महिलाओं में हुआ विवाद, एक ने दूसरी के सिर पर ईंट मारकर की हत्या, दो पर मुकदमा दर्ज

Wed, 13 Dec 2023 04:38 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Wed, 13 Dec 2023 04:38 PM IST
सार

सुमन का पड़ोस की महिला रेखा व कोमल के साथ 10 दिसंबर की शाम को किसी बात को लेकर विवाद हो गया। पहले तो उनकी आपस में कहासुनी होती रही। लेकिन देखते ही देखते विवाद मारपीट तक पहुंच गया।

विज्ञापन
Roorkee News Woman murdered by hitting brick on head, case against two women
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पड़ोस की महिलाओं के बीच हुए विवाद में दो महिलाओं ने एक महिला के सिर पर ईंट मारकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने मृतका के पति की तहरीर पर दोनों आरोपी महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


कोतवाली लक्सर अंतर्गत गंगदासपुर गांव निवासी सुमन का पड़ोस की महिला रेखा व कोमल के साथ 10 दिसंबर की शाम को किसी बात को लेकर विवाद हो गया। पहले तो उनकी आपस में कहासुनी होती रही। लेकिन देखते ही देखते विवाद मारपीट तक पहुंच गया। बताया गया है कि दोनों महिलाओं ने सुमन को पकड़कर पहले तो खूब पीटा। बाद में एक ईंट उसके सिर पर दे मारी। जिससे वह लहूलुहान हो गई।
विज्ञापन


Roorkee: दर्दनाक... केस वापस लेने से इनकार किया तो पति ने पत्नी पर फेंका ज्वलनशील पदार्थ, थाने पहुंचा भाई
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले की उसे किसी अस्पताल में ले जाया गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में भिजवाया। घटना के संबंध में मृतका सुमन के पति सोमवीर ने दोनों महिलाओं के खिलाफ पत्नी की हत्या की तहरीर दी है। जिसमें उसने बताया कि एक महिला ने उसकी पत्नी को पकड़ा। जबकि दूसरी महिला ने ईंट से उसके सिर पर वार किए। जिससे उसकी पत्नी की मौत हो गई।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजीव रौथाण ने बताया कि सोमवीर की तहरीर पर आरोपी महिला रेखा व कोमल निवासी गंगदासपुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मुकदमा दर्ज करने के साथ ही पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

रुपयों के लेनदेन के विवाद ने उजाड़ दिए तीन घर
 गंगदासपुर गांव में समूह के पैसे के लेनदेन को लेकर हुए विवाद ने तीन घरों को उजाड़ दिया। विवाद में एक महिला की मौत हो गई। जबकि मृतका और हत्यारोपी दोनों महिलाएं आपस में काफी अच्छी सहेलियां थीं। गंगदासपुर गांव निवासी सुमन की पड़ोस की महिला रेखा व कोमल के साथ काफी गहरी दोस्ती थी। ग्रामीणों के मुताबिक घर पर होने वाले किसी भी प्रकार के आयोजन में तीनों सगी बहनों की तरह से नजर आती थीं। जरूरत में एक दूसरे के काम आया करती थीं। लेकिन उनके बीच पिछले कई दिनों से समूह के पैसों को लेकर विवाद चल रहा था। यह विवाद सुमन की मौत का कारण बन गया। वहीं उसकी बहन जैसी सहेली रेखा और कोमल उसकी हत्यारिन बन गई। मृतका सुमन के पति सोमवीर ने बताया कि उसकी पत्नी की मौत से उनका पूरा घर उजड़ गया है। उसके चार बच्चे हैं। जिसमें रचना 18 वर्ष, विनीत 12 वर्ष, आरुषि 10 वर्ष व अंकुल 9 वर्ष है। ग्रामीणों का कहना था कि एक छोटे से विवाद ने तीन परिवार को उजाड़ दिया है।I

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed