फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   A herd of elephants trampled the sugarcane crop

Roorkee News: हाथियों के झुंड ने रौंदी गन्ने की फसल

Tue, 08 Sep 2026 11:55 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
A herd of elephants trampled the sugarcane crop
खानपुर रेंज के बुधवाशाहिद और घेरकर्मा क्षेत्र में हाथियों के झुंड ने किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचाना शुरू कर दिया है। हाथियों के लगातार खेतों में घुसने से किसान दहशत में हैं। हाथी गन्ने की फसल को रौंदने के साथ ही उसे खा भी रहे हैं। इससे किसानों को भारी नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन


घेरकर्मा निवासी किसान सचिन कांबोज ने बताया कि हाथियों के झुंड ने उनके खेत में घुसकर साढ़े आठ बीघा गन्ने की फसल को बर्बाद कर दिया। इसके अलावा हाथियों ने पड़ोसी किसान के खेत में भी घुसकर फसल को नुकसान पहुंचाया। किसानों का कहना है कि हाथियों का झुंड लगातार खेतों का रुख कर रहा है। ऐसे में खेतों में खड़ी फसल को बचाना उनके लिए मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन


सचिन कांबोज ने बताया कि हाथियों से फसल की सुरक्षा के लिए खेत के चारों ओर तारबंदी की गई थी लेकिन हाथियों के झुंड ने उसे भी तोड़ दिया। इससे किसानों की परेशानी और बढ़ गई है। किसानों का कहना है कि रात के समय हाथियों के खेतों में पहुंचने से उन्हें अपनी जान और फसल दोनों की चिंता सताने लगी है। किसानों ने वन विभाग से हाथियों की लगातार हो रही आवाजाही पर अंकुश लगाने और फसलों को बचाने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है। किसानों का कहना है कि यदि हाथियों का खेतों में आना इसी तरह जारी रहा तो गन्ने समेत अन्य फसलों को भी बड़े स्तर पर नुकसान हो सकता है। उन्होंने वन विभाग से क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed