{"_id":"6578a190f252857a4e0c601c","slug":"husband-threw-inflammable-substance-on-wife-when-she-refused-to-withdraw-the-case-roorkee-news-c-5-1-drn1030-306247-2023-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee: दर्दनाक... केस वापस लेने से इनकार किया तो पति ने पत्नी पर फेंका ज्वलनशील पदार्थ, थाने पहुंचा भाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee: दर्दनाक... केस वापस लेने से इनकार किया तो पति ने पत्नी पर फेंका ज्वलनशील पदार्थ, थाने पहुंचा भाई
Wed, 13 Dec 2023 02:25 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 13 Dec 2023 02:25 PM IST
सार
सीधडू गांव निवासी वाजिद ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी बहन का निकाह मखियाली कला गांव निवासी एक युवक के साथ हुआ था। लेकिन वह शादी के बाद से ही उसकी बहन को परेशान कर रहा था, और उसके साथ मारपीट करता था। आरोप है कि उसकी बहन पिछले तीन साल से अपने मायके में रह रही है। दोनों के बीच विवाद लक्सर कोर्ट में चल रहा है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पति के साथ कोर्ट में चल रहे केस वापस लेने से मना करने पर विवाहिता के पति ने अपने भाई के साथ मिलकर विवाहिता के ऊपर सीसी में भरा ज्वलनशील पदार्थ डाल दिया। जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। पीड़िता ने अपने परिवार वालों के साथ लक्सर कोतवाली पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को दी। पीड़िता के भाई ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में लगी है।
विज्ञापन
लक्सर कोतवाली क्षेत्र के सीधडू गांव निवासी वाजिद ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी बहन का निकाह कोतवाली क्षेत्र के मखियाली कला गांव निवासी एक युवक के साथ हुआ था। लेकिन वह शादी के बाद से ही दूसरी औरत के चक्कर में आकर उसकी बहन को परेशान कर रहा था, और उसके साथ मारपीट करता था। आरोप है कि उसकी बहन पिछले तीन साल से अपने मायके में रह रही है। दोनों के बीच विवाद लक्सर कोर्ट में चल रहा है।
विज्ञापन
आरोप है कि उसकी बहन का पति कई बार बहन को कोर्ट के बाहर जान से मारने की धमकी भी दे चुका है। आरोप है कि मंगलवार की देर शाम लगभग साढ़े सात बजे उसकी बहन लक्सर बाजार से अपने परिवार के युवक सलमान के साथ गांव वापस जा रही थी। लेकिन इसी बीच बसेड़ी से आगे उसके पति ने उसकी बहन का का रास्ता रोक लिया और उसे कहा कि तुमने मेरे खिलाफ जो केस किया है, उसे वापस ले लो। लेकिन उसकी बहन ने ऐसा करने से मना कर दिया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Harish Rawat: पूर्व सीएम बोले-अब पीओके के आखिरी कांटे को भी निकाले सरकार, इस काम में पूरा देश है साथ
इससे नाराज होकर उसकी बहन के पति ने अपने भाई के हाथ से एक सीसी में पानी जैसा भरा द्रव उसके ऊपर फेंक दिया। जिससे उसकी बहन का शरीर झुलस गया, और वह घायल हो गई। इसके बाद दोनों आरोपी वहां से चले गए। पीड़ित ने परिवार वालों के साथ लक्सर कोतवाली पहुंचकर घटना की जानकारी दी। उधर कोतवाली के एसएसआई मनोज गैरोला ने बताया कि इस तरह का मामला कोतवाली आया है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। किस प्रकार का ज्वलनशील पदार्थ है इसकी भी जांच की जा रही है। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।I