{"_id":"6aa0540af3545c84bd0bab15","slug":"rto-employees-staged-a-protest-wearing-black-armbands-roorkee-news-c-5-1-drn1027-1061787-2026-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: आरटीओ में काली पट्टी बांधकर कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: आरटीओ में काली पट्टी बांधकर कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
उत्तरांचल फेडरेशन ऑफ मिनिस्ट्रियल सर्विसेज एसोसिएशन के आह्वान पर जिलाध्यक्ष सईद अहमद ने आरटीओ कार्यालय सहित अन्य विभागों के कार्मिकों के साथ बैठक की। इस दौरान कर्मचारियों को संगठन की ओर से घोषित चरणबद्ध आंदोलन के कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। कर्मचारियों ने अपनी लंबी मांगों के लिए काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया।
जिलाध्यक्ष ने बताया कि लंबित मांगों के लिए 7 से 19 सितंबर तक प्रदेशभर के मिनिस्ट्रियल कर्मचारी काली पट्टी बांधकर विरोध जताएंगे। विभागवार गेट मीटिंग के माध्यम से कर्मचारियों और आमजन को मांगों से अवगत कराते हुए जनजागरण अभियान चलाया जाएगा। इसके बाद 21 से 24 सितंबर तक उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्रियों को ज्ञापन सौंपे जाएंगे।
उन्होंने बताया कि 25 सितंबर को सभी जनपदों में जिला मुख्यालय और तहसील मुख्यालय पर एक दिवसीय प्रदर्शन किया जाएगा। जिलाधिकारी या तहसीलदार के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा जाएगा। इसके बाद पांच अक्तूबर को प्रदेशभर के कर्मचारी परेड ग्राउंड से सचिवालय तक रैली निकालकर सचिवालय का घेराव करेंगे और ज्ञापन सौंपेंगे। संगठन ने चेतावनी दी कि पांच अक्तूबर तक लंबित मांगों पर शासनादेश जारी नहीं हुआ तो अनिश्चितकालीन आंदोलन की घोषणा के लिए निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
जिला मंत्री रोहित कुमार शर्मा ने हरिद्वार जनपद के सभी घटक संघों से आंदोलन के कार्यक्रमों का प्रचार-प्रसार करने और धरना व प्रदेश स्तरीय रैली में शत-प्रतिशत सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया। प्रदर्शन में मुकुल चौहान , रविंद्र रावत , मोनू कुमार, सीमा , रजत धारी, अंकुर शर्मा, अनिल रवि सहित सैकड़ों कर्मचारी उपस्थित रहे।