फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   District-level secondary school cricket trial competition concludes

Roorkee News: जिलास्तरीय माध्यमिक विद्यालय क्रिकेट ट्रायल प्रतियोगिता संपन्न

Tue, 08 Sep 2026 11:52 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
District-level secondary school cricket trial competition concludes
वीर शौर्य क्रिकेट अकादमी के मैदान पर जिलास्तरीय माध्यमिक विद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता संपन्न हुई। यह प्रतियोगिता मुख्य शिक्षा अधिकारी हरिद्वार अमित कुमार चंद एवं जिला शिक्षा अधिकारी हरिद्वार (माध्यमिक) अभिषेक शुक्ला के निर्देशन में संचालित की गई।
विज्ञापन


मंगलवार को आयोजित प्रतियोगिता में भगवानपुर, बहादराबाद, लक्सर, रुड़की, नारसन और खानपुर ब्लॉकों से चयनित खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का जोरदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता वीर शौर्य क्रिकेट अकादमी के निदेशक अवतार सिंह एवं क्रिकेट प्रशिक्षक उमेश कुमार के निर्देशन में संपन्न हुई।
विज्ञापन

जिला खेल समन्वयक हरिद्वार गजेंद्र सिंह ने बताया कि चयनित खिलाड़ी नैनीताल में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय माध्यमिक प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। इन खिलाड़ियों में अंडर-14 बालक वर्ग में दक्ष शर्मा, हिमांक वालिया, सुबहान, अब्दुल रहमान, प्रथम कश्यप, तुषार तिवारी, अंश चौधरी, मोहम्मद असद, प्रशांत शुक्ला, वैभव सैनी, आशीष कुमार, रामप्रताप सिंह, विसंत करणवाल और देवर्ष एवं स्टैंड बाॅयज डेविड, कृष्णा राठौर, आदिश मलिक शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा अंडर-17 बालक वर्ग में अर्णव सैनी, भुवनेश्वर, सिद्धार्थ तोमर, आरव चौधरी, नैतिक राय, शिव श्याम, फरहान, यूसुफ, अयान, आदित्य, तनुष गौतम, नयन गौतम, अक्षय दीप, अब्जुर गफारी और रुद्र पवार, स्टैंड बाॅयज देवराज कश्यप, ग्रंथ सैनी, चित्रांश, अनमोल रावत, अंडर-19 बालक वर्ग में अलमास, वंश कुमार, मोहम्मद मोहसिन, सत्यजीत, आरुष शर्मा, प्रिंस यादव, देवराज, शाहनवाज, प्रिंस कुमार, तनप्रीत, आयरन, तनुज कश्यप, वंश, हर्षित और यश कुमार, स्टैंड बाॅयज रोहन कुमार, प्रिंस, आयरन शामिल हैं।

प्रतियोगिता को सफल बनाने में पवन राना, लोकेश, आलोक सिंह, मांगेराम मौर्य, नवीन सैनी, प्रदीप कुकरेती, महक सिंह, प्रीति सैनी, रेखा रावत, सुरेश चंद्र, आर.एल. बडोनी, रवि कुमार, धर्मवीर सिंह एवं आलोक द्विवेदी ने उपस्थित रहकर अपना सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed