फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Woman attacked after entering her parental home, threatened to burn her by pouring petrol on her

Roorkee News: मायके में घुसकर महिला पर हमला, पेट्रोल डालकर जलाने की धमकी

Thu, 21 Aug 2025 11:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 21 Aug 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
Woman attacked after entering her parental home, threatened to burn her by pouring petrol on her
सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र में एक महिला ने पति और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि आरोपी मायके में घुसकर उसकी पिटाई कर गए और पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की धमकी दी। इतना ही नहीं, बचाव करने आए परिजनों को भी पीटा गया। घटना के बाद सभी आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन




बंदा रोड निवासी पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका 2024 में युवक से विवाह हुआ था। तीन साल की एक बेटी भी है। महिला का आरोप है कि शादी के बाद से ही पति और ससुराल पक्ष उस पर 10 लाख रुपये लाने का दबाव बनाने लगे। विरोध करने पर उसे अक्सर प्रताड़ित किया गया और कुछ दिन पहले घर से निकाल दिया गया।
विज्ञापन


महिला के अनुसार 18 अगस्त की रात को पति अपने परिजनों और रिश्तेदारों के साथ मायके आ धमका। आरोप है कि उन्होंने मारपीट की और जान से मारने की नीयत से तमंचा भी निकाल लिया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी पेट्रोल डालकर जलाने की धमकी देकर भाग खड़े हुए। पीड़िता का कहना है कि लगातार हमलों के डर से मायका पक्ष भी उसे रखने को तैयार नहीं है। फिलहाल वह अपनी बेटी के साथ एक दोस्त के घर शरण लिए हुए है और पुलिस से न्याय की गुहार लगा रही है। कोतवाली प्रभारी मणिभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed