फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Watchmen help prevent addiction

नशा रोकने में मदद करें चौकीदार

Sun, 12 Jul 2020 11:19 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2020 11:19 PM IST
विज्ञापन
Watchmen help prevent addiction
थानाध्यक्ष पीडी भट्ट ने रविवार को थाना क्षेत्र के चौकीदारों की बैठक लेकर उन्हें गांव में नशे का कारोबार करने वाले लोगों को चिन्हित करने के निर्देश दिए। इसके बाद थानाध्यक्ष ने सभी दरोगाओं, पुलिसकर्मियों और चौकीदारों के साथ मिलकर थाना परिसर में पौधरोपण किया।
विज्ञापन

रविवार को खानपुर थानाध्यक्ष पीडी भट्ट ने थाना क्षेत्र के सभी चौकीदारों की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने कहा कि चौकीदार थाना क्षेत्रों की सबसे छोटी सूचना इकाई तंत्र है, जो अपने आप में बहुत मजबूत और विश्वासपात्र है। चौकीदारों की एक छोटी सी सूचना बड़े अपराध को रोकने में सक्षम है। उन्होंने अपील की कि चौकीदार गांव के हर व्यक्ति के बारे में जानकारी लें। यदि कोई बाहर से आया है या कहीं गया है तो उसकी सूचना पुलिस को दें। साथ ही उन्होंने गांव में नशे का कारोबार करने वाले लोगों को दारोगाओं को चिन्हित कराने के निर्देश दिए। इसके बाद थानाध्यक्ष पीडी भट्ट ने थाने के सभी दरोगाओं, सिपाहियों व चौकीदारों के साथ मिलकर थाना परिसर में श्रमदान कर साफ सफाई की और पौधरोपण किया। इस मौके पर एसआई रुकम सिंह नेगी, संतराम, उपेंद्र सिंह, ब्रह्मदत्त बिजल्वाण, जौहर सिंह, गजे सिंह, संतोष कुमार, धर्मवीर सिंह, राजीव चौधरी, कुलदीप सिंह व दिलेराम आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed