फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Villagers' ruckus when dumper passes through village

गांव से डंपर गुजरने पर ग्रामीणों का हंगामा

Sun, 10 Apr 2022 08:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 10 Apr 2022 08:15 PM IST
विज्ञापन
Villagers' ruckus when dumper passes through village
ब्राह्मणवाला गांव से गुजरने वाले खनन सामग्री से भरे वाहनों के विरोध में ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया। साथ ही सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों से वार्ता की। ग्रामीणों ने वाहनों पर रोक लगाने की मांग की।
विज्ञापन

खानपुर क्षेत्र में अवैध खनन जोरों पर है। शनिवार रात खनन कारोबारी ब्राह्मणवाला के रास्ते से डंपर से खनन सामग्री ले जा रहे थे। वाहनों का शोर सुनकर ग्रामीण जाग गए और बाहर आ गए। ग्रामीणों ने खनन सामग्री से लदे वाहनों का विरोध करते हुए हंगामा कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों से जानकारी ली। ग्रामीणों का कहना था कि गांव में कई अच्छी सड़कें बनी हैं लेकिन खनन सामग्री से ओवरलोडेड वाहन गुजरने से सड़के टूटने के कगार पर पहुंच गई हैं। उधर, पुलिस के पहुंचने से पहले ही वाहन गांव से निकल गए। पुलिस ने वाहनों की आसपास तलाश की लेकिन पता नहीं चल पाया। थानाध्यक्ष संजीव थपलियाल ने बताया कि ग्रामीणों की मांग पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed