फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Uproar by shopkeepers against underpass

अंडरपास निर्माण का विरोध, दुकानदारों का हंगामा

Fri, 16 Oct 2020 10:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
Uproar by shopkeepers against underpass
लक्सर। रेलवे के अधिकारियों के साथ अंडरपास के लिए प्रस्तावित जगह का निरीक्षण करने पहुंचे एसडीएम के सामने व्यापारियों ने हंगामा कर दिया। उनका कहना था कि अंडरपास बनने से उनका व्यापार तबाह हो जाएगा। एसडीएम ने दुकानदारों को भरोसा दिया कि उनके नुकसान को ध्यान में रखते हुए ही अंडरपास की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा। इसके बाद व्यापारी शांत हुए।
विज्ञापन

लक्सर कस्बे में फ्लाईओवर के नीचे प्रस्तावित अंडरपास के लिए रेलवे की ओर से ड्राइंग तैयार की गई है। शुक्रवार को एसडीएम पूरण सिंह राणा ने रेलवे के एडीईएन दिनेश कुमार शर्मा, एसएसई बृजमोहन सिंह, नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी मोहम्मद गौहर हयात के साथ प्रस्तावित जगह का निरीक्षण किया। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि ड्राइंग के अनुसार, व्यापारियों के दो दर्जन से अधिक दुकानों को तोड़ा जाएगा। इसके बाद अंडरपास का निर्माण हो सकेगा। इसी बीच सूचना मिलते ही कई व्यापारी मौके पर पहुंचे और अंडरपास का विरोध करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। उनका कहना था कि वे लगभग 40 वर्षों से इसी स्थान पर अपना कारोबार करते चले आ रहे हैं।
विज्ञापन

दुकानें तोड़े जाने से उन्हें घर का खर्च चलाना मुश्किल हो जाएगा। उनके पास दुकानों के अलावा कोई कारोबार नहीं है। उन्होंने एसडीएम से दुकानदारों के हितों को ध्यान में रखते हुए ही आगे की प्रक्रिया शुरू करने की बात कही। एसडीएम पूरण सिंह राणा ने दुकानदारों को आश्वासन दिया कि उनके नुकसान को ध्यान रखते हुए आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। हंगामा करने वालों में मनीष राजपूत, सुनील राजपूत, सुरेंद्र कुमार, अजय, संदीप, राजीव, मनोज गोयल, कमल गर्ग, आदित्य कश्यप, योगेश कुमार, दिनेश गोयल, हिमांशु मित्तल व देशराज शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed