फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   A delegation of teachers met CM Dhami regarding the issue of the old pension scheme

Roorkee News: पुरानी पेंशन के मुद्दे पर सीएम धामी से मिला शिक्षकों का प्रतिनिधिमंडल

Tue, 22 Sep 2026 12:48 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
A delegation of teachers met CM Dhami regarding the issue of the old pension scheme
2010 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों के लिए टैट की बाध्यता समाप्त करने और पुरानी पेंशन योजना की बहाली को लेकर उत्तराखंड के शिक्षक-कर्मचारी प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। यह वार्ता 13 सितंबर को देहरादून में आयोजित पेंशन महारैली के बाद मुख्यमंत्री आवास से मिले आमंत्रण के क्रम में हुई।
विज्ञापन

पुरानी पेंशन बहाली संगठन के प्रदेश अध्यक्ष जीतमणि पैन्यूली के नेतृत्व में मिले प्रतिनिधिमंडल ने दोनों मांगों को मुख्यमंत्री के समक्ष प्रमुखता से रखा। उत्तरांचल स्टेट प्राइमरी टीचर्स एसोसिएशन, हरिद्वार के जिलाध्यक्ष अश्वनी चौहान ने बताया कि मुख्यमंत्री ने आरटीई लागू होने से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को टैट से छूट देने के विषय पर जल्द समाधान का सकारात्मक आश्वासन दिया है। साथ ही पुरानी पेंशन बहाली के मुद्दे को भी गंभीरता से सुनते हुए आगे सकारात्मक पहल की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed