फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Accusation of selling to relatives after taking advance payment for the shop

Roorkee News: दुकान के एडवांस पैसे लेकर रिश्तेदारों को बेचने का आरोप

Tue, 22 Sep 2026 12:46 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Accusation of selling to relatives after taking advance payment for the shop
कनखल कोतवाली क्षेत्र में रहने वाले व्यक्ति ने चार लोगों पर दुकान बेचने के नाम पर तीन लाख एडंवास लेकर बाद में उसी दुकान को रिश्तेदारों को बेचने का आरोप लगाया है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस के अनुसार, तीर्थ मिश्रा निवासी रमा विहार कॉलोनी, जमालपुर कलां, कनखल ने कोर्ट में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनके पड़ोसी दिनेश भारती और उनकी पत्नी विजेता भारती ने अपनी दुकान बेचने की बात कही थी। दुकान पसंद आने पर दोनों पक्षों के बीच 11 लाख रुपये में सौदा तय हुआ। आरोप है कि सौदे के तहत तीर्थ मिश्रा ने तीन लाख एडवांस के रूप में दे दिए। इसके संबंध में दो दिसंबर 2025 को इकरारनामा तैयार कर नोटरी से तस्दीक कराया, इसमें सुधीर वर्मा को गवाह बनाया था। दुकान प्लॉट संख्या 65 के दक्षिणी हिस्से में बनी हुई है। इसका क्षेत्रफल करीब 130 वर्गफुट है और यह ग्राम जमालपुर कलां में है।आरोप है कि इकरारनामे में बैनामा कराने की अवधि तय की थी। बाद में दो जून 2026 को विजेता भारती ने पति के बाहर होने की बात कहते हुए बैनामे की अवधि एक जुलाई 2026 तक बढ़ाने का अनुरोध किया। इसका जिक्र भी इकरारनामे में किया। आरोप है कि इसके बाद तीर्थ मिश्रा ने कई बार विजेता भारती और दिनेश भारती से बैनामा कराने के लिए कहा, लेकिन दोनों टालमटोल करते रहे। 24 जून को उन्हें बताया कि दुकान का बैनामा 24 दिसंबर 2025 को उनके रिश्तेदार कृष्ण गोपाल और सीमा भारती के नाम किया जा चुका है। सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि कोर्ट के आदेश रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed