{"_id":"6ab18237734ed8b5c008b677","slug":"doctors-to-submit-report-on-surendra-kolis-death-today-roorkee-news-c-5-1-drn1027-1071858-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: सुरेंद्र कोली की मौत के मामले में आज रिपोर्ट सौंपेंगे डॉक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: सुरेंद्र कोली की मौत के मामले में आज रिपोर्ट सौंपेंगे डॉक्टर
विज्ञापन
निठारी कांड में सुप्रीम कोर्ट से बरी सुरेंद्र कोली उर्फ सदाराम की मौत के मामले में पोस्टमार्टम के बाद तीन दिन की जांच कर अब मंगलवार को रिपोर्ट पुलिस को सौंपी जाएगी। डॉक्टरों की अभी तक की जांच में आत्महत्या के ही तथ्य मिलने की बात सामने आई है।
18 सितंबर को सप्तसरोवर मार्ग स्थित वैष्णो देवी मंदिर के सामने चाय के खोखे में सुरेंद्र कोली संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिले थे। प्रथमदृष्टया आत्महत्या की बात मानकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी थी। साथ ही वीडियोग्राफी के बीच पैनल से हुए पोस्टमार्टम के बाद रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, सोमवार को वरिष्ठ डॉक्टरों और विशेषज्ञों ने पोस्टमार्टम के दौरान हुई वीडियोग्राफी का अध्ययन किया। साथ ही गले पर रस्सी के निशान और नाक से खून आने सहित कई बिंदुओं पर मंथन किया गया।
स्वास्थ्य विभाग से जुड़े सूत्रों की मानें तो अब तक की जांच में आत्महत्या के ही तथ्य सामने आ रहे हैं। डॉक्टरों की रिपोर्ट मंगलवार को पुलिस के सुपुर्द की जाएगी। वहीं, सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद ही इस संबंध में कुछ कहना सही होगा।