फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Two youths were assaulted in electoral rivalry, condition critical

Roorkee News: चुनावी रंजिश में दो युवकों से मारपीट, हालत गंभीर

Thu, 17 Aug 2023 11:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 17 Aug 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
Two youths were assaulted in electoral rivalry, condition critical
चुनावी रंजिश के चलते छह आरोपियों ने दो युवकों के साथ मारपीट कर दी। दोनों युवकों को गंभीर चोटें आई हैं। युवकों के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस ने नामजद व अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


कस्बे के मोहल्ला किला निवासी जहीर ने पुलिस को बताया कि उसके पड़ोस के कुछ लोग उनसे चुनावी रंजिश रखते हैं। इसी रंजिश के चलते आरोपी आए दिन रास्ते में उनके साथ गाली-गलौज करते रहते हैं। आरोप है कि एक अगस्त को दोपहर करीब 1:30 बजे एक आरोपी शमशु उसके पुत्र राजा के साथ चुनावी रंजिश को लेकर गाली-गलौज करने लगा। जब पीड़ित ने आरोपी का विरोध किया तो वह कुछ देर बाद ही अपने करीब आधा दर्जन साथियों के साथ धारदार हथियार लेकर उनके घर में घुस आए और गाली-गलौज करते हुए उसके पुत्रों राजा व शादाब के साथ मारपीट की।
विज्ञापन




आसपास के लोगों के मौके पर एकत्रित होने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। परिजनों ने दोनों घायलों को मंगलौर सीएचसी में भर्ती कराया लेकिन चिकित्सकों ने उनकी हालत को गंभीर देखते हुए रुड़की रेफर कर दिया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी प्रमोद कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर नामजद शमशु, सईद, शाहनजर, सोनू सोहेल निवासी मोहल्ला किला व दो अज्ञात के खिलाफ बलवा, घर में घुसकर मारपीट, गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed