फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Two youths died in bike collision, one in critical condition

Roorkee News: बाइक की भिड़ंत में दो युवकों की मौत, एक की हालत गंभीर

Fri, 17 Nov 2023 11:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 17 Nov 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
Two youths died in bike collision, one in critical condition
कांवड़ पटरी पर दो मोटरसाइकिल की भिड़ंत में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को 108 एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया और शवों को मोर्चरी में रखवा दिया। घायल युवक को हायर सेंटर एम्स में भेजा गया है।
विज्ञापन


शुक्रवार को कलियर कांवड़ पटरी पर तरुण (22) निवासी दौलतपुर रुड़की से कलियर की तरफ जा रहा था। विशाल (22) और पोपिन निवासी मूलदासपुर माजरा बहादराबाद कलियर से रुड़की की तरफ जा रहे थे। कांवड़ पटरी पर आरसीई कॉलेज के पास तेज रफ्तार दोनों बाइक में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी की बाइक सवार तीनों युवक अलग-अलग दिशाओं में जा गिरे।
विज्ञापन




रफ्तार तेज होने के कारण दोनों बाइक के परखच्चे उड़ गए। वहीं तरुण और विशाल की मौके पर ही मौत हो गई। पोपिन गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को 108 एम्बुलेंस से अस्पताल भिजवाया गया। वहां हालत गंभीर देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर किया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र शाह ने बताया कि मामले में मृतकों के परिजनों को जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हेलमेट होता तो बच जाती युवकों की जान



एक छोटी सी लापरवाही से कांवड़ पटरी पर दो युवाओं की जान चली गई। हादसे में दोनों युवकों की मौत सिर में चोट लगने से हुई बताई जा रही है। दरअसल दोनों बाइक पर सवार युवकों ने हेलमेट नहीं पहना हुआ था। घटनास्थल पर पुलिस को भी कोई हेलमेट नहीं मिला हैं। हेलमेट होता तो शायद उनकी जान बच सकती थी। थाना पर प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र शाह ने सभी से हेलमेट लगाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed