फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Arrangements are fine inside the recruitment campus, lives are at risk outside.

Roorkee News: भर्ती परिसर के अंदर व्यवस्था दुरुस्त, बाहर जान जोखिम में

Sat, 10 Oct 2026 08:19 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 08:19 PM IST
विज्ञापन
Arrangements are fine inside the recruitment campus, lives are at risk outside.
अग्निवीर भर्ती 2026 के तहत भर्ती परिसर के अंदर व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने का दावा किया जा रहा है लेकिन बाहर की स्थिति अभ्यर्थियों और उनके परिजनों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। साफ-सफाई की उचित व्यवस्था नहीं है। व्यस्त मार्ग के किनारे आराम करने के लिए लगए गए टेंट से सुरक्षा पर भी सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन

कर्नल रणजीत पंवार ने भर्ती परिसर के अंदर दौड़ की प्रक्रिया को सुगम बनाया गया है। दौड़ पूरी करने के बाद अभ्यर्थियों के शैक्षिक प्रमाणपत्रों और अन्य जरूरी दस्तावेजों की जांच की जाती है। इसके बाद उन्हें अगले चरण की प्रक्रिया के लिए भेजा जाता है। उन्होंने बताया कि परिसर के अंदर अभ्यर्थियों के लिए चिनअप, लंबी कूद और अन्य शारीरिक परीक्षणों की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

इन प्रक्रियाओं में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को मेडिकल जांच के लिए आगे भेजा जाता है। परिसर के अंदर अभ्यर्थियों के लिए साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। वहीं दूसरी ओर, परिसर के बाहर की व्यवस्थाएं दुरुस्त नहीं हो पाई हैं। कई दिन से निगम कर्मचारियों की हड़ताल के कारण शौचालयों की सफाई नहीं हो पाई इससे परेशानी झेलनी पड़ी। साथ ही भर्ती में शामिल होने के लिए दूर-दराज से पहुंचने वाले युवाओं और उनके परिजनों को आराम करने के लिए मुख्य मार्ग के किनारे लगे टेंट लगाया गया है। यह भारी वाहनों का व्यस्त मार्ग है। कई युवाओं ने बताया कि आराम करते समय तेजी से गुजरते चौपहिया वाहनों से खतरे की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed