फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   The conference emphasized on the development of villages

Roorkee News: सम्मेलन में गांवों के विकास पर दिया जोर

Sat, 10 Oct 2026 08:29 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 08:29 PM IST
विज्ञापन
The conference emphasized on the development of villages
भगवानपुर ब्लॉक में शनिवार को त्रिस्तरीय पंचायत जनप्रतिनिधि संवाद एवं विकास संकल्प सेवा सेतु सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि राज्यमंत्री श्यामवीर सैनी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। खंड विकास अधिकारी राजेंद्र प्रसाद जोशी के नेतृत्व में आयोजित सम्मेलन में ब्लॉक स्तर के विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान अधिकारियों ने पंचायत प्रतिनिधियों को गांवों में संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी दी। राज्यमंत्री श्यामवीर सैनी ने कहा कि गांवों के समग्र विकास के लिए सभी जनप्रतिनिधियों और ब्लॉक स्तर के अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ काम करना होगा। उन्होंने कहा कि ग्रामीण विकास के लक्ष्य को पूरा करने के लिए सभी को एकजुट होकर कदम से कदम मिलाकर चलना चाहिए। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान मसाई घनश्याम सैनी सहित सुशील कुमार, महावीर, रोहिताश सैनी, शाहनवाज और अब्दुल मलिक समेत अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed