फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Two youths arrested with smack

हजारों की स्मैक के साथ एक युवक दबोचा

Sat, 02 Oct 2021 11:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Two youths arrested with smack
भगवानपुर/पिरान कलियर। पुलिस ने दो लोगों को स्मैक के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। भगवानपुर पुलिस ने नशे के प्रति अभियान चला रखा है। शुक्रवार की देर शाम एसओ पीडी भट्ट को सूचना मिली कि औद्योगिक क्षेत्र में एक युवक स्मैक की बिक्री करने आया है। इस बीच पुलिस ने शक होने पर एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लेकर तलाशी ली। उसके पास से आठ ग्राम स्मैक और इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद हुआ। एसओ पीडी भट्ट ने बताया कि फैजान निवासी ग्राम सिसौना, भगवानपुर को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पूछताछ में उसने ग्राम रायपुर निवासी सलमान से स्मैक खरीदने की जानकारी दी। सलमान की भी तलाश की जा रही है। उधर, पिरान कलियर में पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। इमलीखेड़ा चौकी प्रभारी आमिर खान टीम के साथ क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान दोनों गंगनहरों के बीच एक युवक पुलिस को आता दिखाई दिया। पुलिस को देखकर वह भागने लगा। पुलिस ने उसे पकड़ लिया और तलाशी ली। युवक के पास से चार ग्राम स्मैक बरामद हुई। प्रशिक्षु सीओ नताशा सिंह ने बताया कि नईम निवासी किलकिली शाह बस्ती, पिरान कलियर को गिरफ्तार किया गया है। इस दौरान पुलिस टीम में थानाध्यक्ष धर्मेंद्र राठी, एसआई आमिर खान, सिपाही मोहम्मद हनीफ, सुबोध कुमार, विनोद कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed