फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Two youths arrested for theft from cyber cafe

Roorkee News: साइबर कैफे से चोरी में दो युवक गिरफ्तार

Thu, 24 Aug 2023 06:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 24 Aug 2023 06:39 PM IST
विज्ञापन
Two youths arrested for theft from cyber cafe
फोटो समाचार
विज्ञापन

चोरी किया सामान भी पुलिस ने किया बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
रुड़की। साइबर कैफे का ताला तोड़कर चोरी करने के मामले में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से चोरी का सामान भी बरामद किया है। पुलिस ने दोनों कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।

गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित नंद विहार कॉलोनी निवासी विक्रांत ने घर के पास ही साइबर कैफ खोल रखा है। मंगलवार की रात चोरों ने कैफे का ताला तोड़कर कीमती सामान चोरी कर लिया था। बुधवार को पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी थी। बुधवार की रात पुलिस ने पॉलिटेक्निक हॉस्टल ग्राउंड तिराहे से देवीलाल निवासी सुनहरा, रुड़की और रोहित निवासी नई बस्ती, रामनगर, रुड़की को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही दोनों की निशानदेही पर एक एलइडी, एक डीवीडी बॉक्स, एक इनवर्टर व बैटरी दो सीसीटीवी कैमरे बरामद किए हैं। कोतवाली प्रभारी मनीष उपाध्याय ने बताया कि दोनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। साथ ही दोनों का आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed