{"_id":"6ac24b87f5e471ee3c074662","slug":"two-caught-slaughtering-protected-animal-three-absconding-roorkee-news-c-37-1-hrd1015-161967-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: संरक्षित पशु का कटान करते दो पकड़े, तीन फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: संरक्षित पशु का कटान करते दो पकड़े, तीन फरार
Sun, 04 Oct 2026 06:20 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
Updated Sun, 04 Oct 2026 06:20 PM IST
विज्ञापन
240 किलो से अधिक प्रतिबंधित मांस और अवशेष बरामद
- मुखबिर की सूचना पर गढ़ी संघीपुर गांव पहुंंची पुलिस ने की कार्रवाई
लक्सर। गढ़ी संघीपुर गांव में संरक्षित पशु कटान की सूचना पर गोवंश संरक्षण स्क्वाड और कोतवाली पुलिस की टीम ने छापा मारा। पुलिस ने संरक्षित पशु का कटान कर रहे दो आरोपियों को मौके पर ही पकड़ लिया। हालांकि उनके तीन साथी भाग निकले। मौके से 240 किलो प्रतिबंधित मांस, पशु अवशेष और धारदार हथियार बरामद किए गए।
पुलिस के अनुसार, 3 अक्तूबर की रात गोवंश संरक्षण स्क्वाड प्रभारी क्षेत्र में गश्त पर थे। मुखबिर ने उन्हें गढ़ी संघीपुर गांव में एक पाॅपुलर के खेत में संरक्षित पशु के कटान किए जाने की सूचना दी। सूचना पर कोतवाली पुलिस के साथ उन्होंने बताए गए स्थान पर छापा मारा। पुलिस को आता देख यहां मौजूद आरोपी भागने लगे। पुलिसकर्मियों ने पीछा कर दो लोगों को पकड़ लिया व तीन अन्य मौके से भाग निकले। मौके से पुलिस ने 240 किलो से अधिक प्रतिबंधित मांस, धारदार हथियार, पशु अवशेष और अन्य सामान बरामद किया। पुलिस की पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने अपने नाम मेहरबान और अब्दुल अजीज व मौके से फरार हुए अपने साथियों के नाम कुर्बान, जावेद और काला सभी निवासीगण ग्राम गढ़ी संघीपुर कोतवाली लक्सर बताए। बरामद मांस को नमूना सुरक्षित करने के बाद निस्तारित करा दिया गया। स्क्वाड प्रभारी शरद सिंह की ओर से आरोपियों के खिलाफ लक्सर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।